Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (charanjeet singh) आगामी 27 अगस्त (शनिवार) को पोटका प्रखण्ड एवं 29 अगस्त (सोमवार) को बोड़ाम प्रखण्ड में जिला उपायुक्त का जनता दरबार का आयोजन किया गया है. आम नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने एवं सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाने यथा- स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी मतदाता सूची का अद्यतन, राशन विभिन्न पेंशन, आवास, बैंक ऋण केसीसी, पी.एम किसान योजना (E-KYC), भूमि संबंधी वाद, म्यूटेशन वाद, मनरेगा, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, बैंक संबंधी, बिजली, पेयजल, मुकदमा सबंधी यूआईडी, श्रम, कौशल विकास, नियोजनालय, कल्याण, कृषि संबंधी जेएसएलपीएस से संबंधित मत्स्य आदि…

Read More

सरायकेला प्रखंड के केन्दुआ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय- जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण संपन्न हुआ. कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2019 को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को प्रारम्भ किया गया है. जिसके तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे के समय आजीवन तीन हजार रूपये का मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है. इसमें 18 से 40 वर्ष के लोग…

Read More

तिरुलडीह: एक तरफ समूचा कोल्हान प्राकृतिक आपदा बाढ़ से दो चार करने में जुटा है, दूसरी तरफ सरायकेला जिले के बालू माफिया आपदा में भी खूब मलाई काट रहे हैं. हद तो ये है कि बालू माफियाओं पर नकेल कसने की हिमाकत न तो पुलिस उठा रही है, न खनन विभाग. ऐसे में सरकारी राजस्व की चोरी कैसे रुके यह चिंता का विषय है, जबकि राज्य में एनजीटी कानून प्रभावी है. कुछ वीडियो क्लिप हमारे हाथ लगे हैं पहले आप उन्हें देख लीजिए video- 1 video- 2 video- 3 क्या कहते हैं वीडियो एक कहावत बड़ा मशहूर…

Read More

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत बोलाईडीह मोती नगर निवासी18 वर्षीय युवक सूरज नायक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि बीते 10 अगस्त को भी मोती नगर रोड नंबर दो निवासी 18 वर्षीय सुमित गोराई ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुमित और सूरज दोनों गहरे दोस्त बताए जाते हैं. दोनों किसी टेंट हाउस में…

Read More

कांड्रा Bipin Varshney थाना अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार रात खड़ी बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक के बगल में खड़े दो लोग घायल हो गए. जिसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा एंबुलेंस और थाना को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंच एंबुलेंस कर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पंप कर्मियों के अनुसार दो हाईवा ड्राइवर गम्हरिया झूरकुली निवासी सुनील सरदार और पिंटू सरदार ड्यूटी समाप्त कर हाईवा को खड़ी कर के पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खड़े अपने मालिक का इंतजार कर रहे थे. उसी वक्त एक…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जिला के पोटका, कोवाली, जादूगोड़ा, घाटशिला व गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में हाल में लगातार घटित अपराधिक घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इन घटनाओं को उद्भेदन करने में न केवल पुलिस ने सफलता पायी, बल्कि एक साथ एक महिला समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया और देर शाम जेल भेज दिया. संपूर्ण घटनाओं के उद्भेदन की जानकारी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जादूगोड़ा थाना में पत्रकार वार्ता में दी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश कुमार लुनावत, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद आदि मौजूद थे. इसमें सबसे चर्चित कोवाली थाना क्षेत्र के पुटलुपुंग गांव…

Read More

आदित्यपुर: Bipin Varshney एनआईटी फैमिली क्लब की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर परिसर स्थित क्लब हाउस में रविवार को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में दीप जलाकर रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्तुति के साथ धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगाने के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर नृत्य क‍िया एवं सावन के गीत के साथ कई लोकगीत भी गाए. इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सौन्दर्य प्रतियोगिता राउंड में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ श्रीमती सरिता शुक्ला तीज क्वीन के रूप में बाजी जीत ले गई.…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला नियोजन कार्यालय सरायकेला- खरसावां के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मारुति सुजूकी कंपनी द्वारा जिले में 24 एवं 25 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है.  24 अगस्त को सरकारी आईटीआई बुरूडीह खरसावां में तथा 25 अगस्त को नारायण आईटीआई नीमडीह में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा. आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष है वे इसमें भाग ले सकेंगे. कंपनी द्वारा बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 21 हजार एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए नियोजन कार्यालय के संपर्क सूत्र 8340233498 एवं 7000159425 पर संपर्क कर…

Read More

Jamshedpur आदित्यपुर: शनिवार को आए प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित हुए आदित्यपुर राम मड़ैया बस्ती के करीब 200 से अधिक प्रभावित लोगों को स्वयंसेवी संगठनों की मदद लगातार मिल रही है. इसी क्रम में सोमवार को सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के युवाओं दारा करीब 200 पीड़ित परिवारों के बीच खाने- पीने की समाग्री बांटी गयी. साथ ही वहां के रहने वाले विभिन्न परिवारों की और जरूरतों की चीजो को जाना गया, ताकि उसके अनुसार उन्हें आगे भी मदद पहुंचाई जा सके. राहत कार्य मे शामिल राजकुमारी, हरि सिंह राजपूत, अजय कुमार, चंदन, संदीप, गगनदीप, सुखविंदर, अंकित, ऋषभ, अरुण, सिद्धक, अभिषेक,…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) कदमा पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में फरार चल रहे अमन मुखी उर्फ काला नागिन को गिरफ्तार किया है. अमन बीते 10 माह से फरार चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में ही जेल भेज दिया था. घटना 19 अक्टूबर 2021 की है. आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि अमन फरार चल रहा था. इधर, पुलिस ने 16 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल…

Read More