Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Rajan) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुमित श्रीवास्तव को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर अभय सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया. अभय सिंह ने सुमित श्रीवास्तव को मिले इस नए दायित्व के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के प्रति भी आभार जताया. जिन्होंने सुमित श्रीवास्तव के रूप में एक कर्मवीर युवा नेतृत्व को जमशेदपुर महानगर में मौका प्रदान किया.…

Read More

DUMKA झारखंड की उपराजधानी दुमका में डायन प्रताड़ना जैसी मानवता को शर्मशार करनेवाला मामला प्रकाश में आते ही पुलिस हरकत में आयी और मामले के सभी छः नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला रविवार को प्रकाश में आया था. जहां सरैयाहट थाना अंतर्गत अवसारी गांव की तीन महिलाओं व एक पुरुष को डायन के संदेह में ग्रामीणों ने मारपीट कर महिला पिलाने की घटना को अंजाम दिया था. मामला प्रकाश में आते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित लोगों को पहले सरैयाहाट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से दो को इलाज…

Read More

जमशेदपुर (Rajan) बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है. यह शव जुगसलाई के नया बाजार के रहने वाले जसविंदर सिंह (48) का है. घटना की जानकारी मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को डिमना लेक से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. बोड़ाम पुलिस ने बताया कि हलुदबनी पिकेट के दरोगा ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि डिमना लेक में एक शव मिला है. इसके बाद बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर दुर्गा पूजा के रंग में रंग गया है. पूरा शहर मां की आराधना में जुट गया है. पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा धूमधाम से की जा रही है. वहीं सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की. वहीं पूरे विधि- विधान से कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर…

Read More

खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला के खरसावां थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का नाम रामचन्द्र तांती बताया जा रहा है, जो बेगनाडीह का रहने वाला है. मामले की सूचना मिलते ही खरसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के भतीजे सौरभ ताकि ने बताया कि बीती रात पड़ोस के गांव रुगुडीह में शाम के 7:00 बजे उसका चाचा गांव के ही गणेश तांती के साथ श्राद्धभोज खाने गए थे. सुबह जब नहीं लौटे…

Read More

 सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस विभाग के सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है. जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने दुर्गा पूजा व दशहरा महोत्सव को लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है. एसपी ने बताया दुर्गा पूजा का त्योहार 10 दिनों तक धूमधाम से चलता है. पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ती है. इसी के मद्देनजर सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाने का निर्णय लिया…

Read More

कांड्रा: रविवार देर रात सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत धातकीडीह ग्राम के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार हड़ात ग्राम पोस्ट सोडो ईचागढ़ थाना निवासी हरिशंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी गई. सूचना पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस द्वारा एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल हरिशंकर महतो को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. राहगीरों के अनुसार किसी कंपनी के बस द्वारा मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारी गई. घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया. वही घायल के सिर…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से कुख्यात अपराधी मेहंदी हसन को हथियार के साथ हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी. जहां से मेहंदी हसन को हथियार के साथ हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस मेहंदी हसन से पूछताछ कर रही है वैसे पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत अरुणोदय क्लब टायो (गम्हरिया) में सरायकेला- खरसावां जिला स्तरीय एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां पूरे जिले से 110 पुरुष एवं महिला वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें अलग- अलग भार के 14 बच्चों का चयन किया गया. चयनित बच्चे 14 से 16 अक्टूबर को गोड्डा में होने जा रहे राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे. वहीं कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि आज सरायकेला- खरसावां जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के कोने- कोने से पुरुष एवं महिला वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. जिन खिलाड़ियों…

Read More

जमशेदपुर: रविवार की सुबह जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत एमटू चौक पर बड़ा हादसा होते- होते टल गया. जहां अनियंत्रित मिक्सर मशीन के चालक ने आदित्यपुर के अधिवक्ता रंजीत कुमार झा की कार में टक्कर मार दी. बचने के क्रम में अधिवक्ता का कार से नियंत्रण टूट गया, और उन्होंने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी. कार में अधिवक्ता की पत्नी और दो बच्चियां भी सवार थी. एक बच्ची को हल्की चोट आई है. उधर मिक्सर मशीन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला. मामले की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट…

Read More