Author: Tech Ashish

Exploring world

ADITYAPUR: झारखंड सरकार लाख दावे कर ले मगर जन वितरण प्रणाली के डीलर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला सकते. सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के डीलरों को किसी का खौफ नहीं, न सरकार का न विभाग का. कारण कि कभी अधिकारी जमीनी स्तर पर लाभुकों की समस्या जानने नहीं पहुंचते. यही वजह है कि डीलर भोले- भाले लाभुकों की हकमारी पर उतारू रहते हैं.  आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ गांव में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था. जहां मां लक्ष्मी स्टोर से सरकारी चावल की कालाबाजारी करते ग्रामीणों ने डीलर…

Read More

दुमका: ज़िले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय (5 वर्षों से) से लंबित पड़े कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु विशेष दिशा- निर्देश दिया. विधि- व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा- निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों का मनोबल बढ़ाया.…

Read More

जमशेदपुर: मानगो स्थित वर्कर्स कालेज मंगलवार को रणभूमि में तब्दील हो गया. जहां दो छात्र संगठन आपस मे ही भिड़ गए. जहां दोनों संगठन के सदस्यों के बीच जमकर लात- घूंसे चले. जिसके बाद मौजूद लोगों और छात्रों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. दोनों संगठनों में एक तरफ विद्यार्थी परिषद है, तो दूसरी तरफ छात्र आजसू है. छात्र आजसू के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के सदस्य बिना यूनिफार्म के कालेज में आते हैं, और पीछे के दरवाजे…

Read More

दुमका: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने दो ट्रक में सामान लोड कर लूट कर भागते रंगे हाथ डकैतो को धरदबोचा है. पुलिस ने इस लूट मे शामिल 11 डकैतो को गिरफ्तार किया है.  बताया जाता है कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में अंडर ग्राउंड सप्लाई वाटर के लिए रखे गये करीब 300 डॉक्टताइल आयरन पाइप को सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर दो ट्रकों मे लोड कर बंगाल की और चलते बने. इधर किसी तरह गार्ड ने खुद को बंधक मुक्त कर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना पाते ही ट्रक की घेराबंदी कर शिकारीपाड़ा…

Read More

जमशेदपुर: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. एक तरफ राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो अभियान चला रहे हैं, दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर है. मंगलवार को जमशेदपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से भोंपू बजाओ पीएम जगाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेसी साकची आम बागान से लेकर जिला मुख्यालय तक भोंपू बजाते हुए पहुंचे और जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. video इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस की उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी निशा भगत ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में चल रहे स्वदेशी मेला में भारतीय परंपरा को जीवित रखने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शंख वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री छुटनी महतो मौजूद रही. इस दौरान काफ़ी संख्या मे महिलाएं इस प्रतियोगिता मे शामिल हुई. जहां सभी ने एक- एक कर शंख वादन किया. सबसे ज्यादा समय तक शंख वादन करने वाली महिला जिन्होने 26 सेकण्ड तक लगातार एक स्वांस में शंख बजाया उन्हें विजेता घोषित किया गया. वहीं मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो का अभिनन्दन आयोजन समिति…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद एके मिश्रा के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को विभाग की ओर से बोड़ाम थाना अंतर्गत डांगर, एमजीएम थाना अंतर्गत गौड़गोड़ा, बिष्टुपुर थाना अंतर्गत कॉलेज भट्ठा एवं कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापामारी की गई. बिष्टुपुर और कदमा से दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनमें इन्द्रू केराई, कॉलेज भट्ठा निवासी और अवनि गोराई, रामजनम नगर का रहने वाला है. वहीं एक अन्य विक्रेता के विरुद्ध…

Read More

आदित्यपुर: पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती एच रोड से दो युवकों को हिरासत में लिया. उनकी तलाशी के क्रम में दोनों के पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक जमशेदपुर के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. दोनों का नाम दीपक सिंह और अमित महतो बताया जा रहा है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पकड़े गए ब्राउन शुगर का वजन 2.16 ग्राम है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सोमवार को सरायकेला जिले के कपाली अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां महिला नेत्री तस्लीमा मल्लिक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलिगेट् बनाए जाने पर महिलाओं द्वारा तस्लीमा मल्लिक को सम्मानित किया गया. साथ ही जुगसलाई केके शुक्ला को प्रेदश कमेटी में और आदित्यपुर नगर कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने पर रानी कालुण्डिया को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशरफ बब्बन, जिला महासचिव साहिब जी, जिला सचिव तस्लीम नौशाद, महिला नेत्री तस्लीमा अनामिका सरकार, शबाना परवीन, निशा सहित कपाली की कई सारी महिलाएं मौजूद रहीं.

Read More

आदित्यपुर: अधौगिक क्षेत्र की कंपनी RKFL प्लांट- 5 में कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच लंबी बातचीत के बाद सोमवार को बोनस समझौता सम्पन्न हुआ. जिसमे 17.60 % बोनस पर सहमति बनी. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 15102 और अधिकतम 54752 का लाभांश मिलेगा. समझौते में कंपनी की ओर से सीपीओ शक्तिपद सेनापति, एचआर महाप्रबंधक सत्य रंजन खटुआ, प्रबंधक नीरज सिन्हा, गोपाल सिंहदेव, दिनेश कुमार और यूनियन की ओर से अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, राजू सिन्हा, चन्द्र मोहन माझी, रवि कुमार, अरूण सिंह, रजनीश झा आदि शामिल हुए.

Read More