Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर (Kunal Kumar) झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलोडा) के कार्यकारिणी की बैठक संस्था के आदित्यपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सह जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने की. बैठक के जरिए छः मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसे सम्बंधित विभागों को अवगत कराने पर विचार विमर्श किया गया.  इसके तहत चांडिल अनुमंडल में जेल न होने की वजह से आम लोगों को हो रहे परेशानियों से मुख्य सचिव को पत्र लिखने, सरायकेला स्थित उपभोक्ता फोरम सरायकेला सिविल कोर्ट से सटे खनन विभाग के कार्यालय में शिफ्ट करने की मांग,…

Read More

जमशेदपुर (Afroz Mallik) झामुमो नेता बाबर खान की अध्यक्षता मे एक बेठक जाकिर नगर ग्रीन वैली में हुई. जिसमें काफी सांख्य में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. वहीं अपने संबोधन में बाबर खान ने कहा कि आज बढ़ते अपराध का करण है नशा. ज़िला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से ये बुराई खत्म किया जा सकता है. मानगो में नशीली दवाएं नशीले पदार्थ के तस्कर हमारे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे हैं.  उन्होंने कहा कि समय रहते इस पर अकुंश नहीं लगा तो मानगो ही नहीं जमशेदपुर की आने वाली पीढ़ी खत्म हो जाएगी. जिसमें…

Read More

खरसावां: आगामी 1 जनवरी 2024 को मनाये जाने वाले शहीद दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को पथ निरीक्षण भवन खरसावां में आम आदमी पार्टी की एक बैठक आप नेता बिरसा सोय की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में खरसावां शहीद दिवस को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया.  साथ ही पारंपरिक तरीके से शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं शहीद दिवस कार्यक्रम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. मौके पर श्री सोय ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है. इसके बावजूद झारखंड के वीर शहीदों का सपना आज भी अधूरा…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत मिलन चौक स्थित वाशिंग सेंटर में दो ड्राइवर मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद राजू आपस में भिड़ गए. जिसमे एक ड्राइवर मोहम्मद शाहिद घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ड्राइवर बारी- बारी से अपनी इनोवा गाड़ी धुलवाने को लेकर वाशिंग सेंटर पहुंचे और दोनों में पूर्व के किसी बात को लेकर तू- तू मैं- मैं होने लगी. आखिरकार मोहम्मद राजू ने शाहिद पर रड से सर में प्रहार कर घायल कर दिया. आनन- फानन में उसे इलाज के…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित फेज 5 में विभाग द्वारा पिछले दस दिनों से सड़क के बीचोबीच बड़े गड्ढे खोदने से वाहनों का आवागमन समेत कंपनी कर्मियों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प पड़ गया है. इससे लोगों में व्यापक रोष व्याप्त है. राहगीरों ने कहा कि बगैर कोई पूर्व सूचना के मेन रोड को खोद दिया गया है. ठेकेदार ने भी लापरवाही बरतते हुए काम को लटका दिया है. इससे उक्त रोड से लोगों का आवागमन ठप्प हो गया है. वहीं रोड के दोनों किनारे कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाने या बैरिकेडिंग नहीं करने से वाहन…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर कार्यरत निजी सिक्योरिटी एजेंसी का शोषण चरम सीमा पर है. इसके लिए एक तरफ जहां एजेंसी एवं नियोक्ता जिम्मेवार है, वही श्रम विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. उक्त बातें संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि 90% निजी सुरक्षा एजेंसी अपने सुरक्षा कर्मियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं देती है, उलटे 8 घंटा के बदले 12 घंटे काम लेती है. नौकरी…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली के तमोलिया स्थित गोविन्द विद्यालय मे यंग इंडिया संगठन’ की और से विजय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र प्रसाद मौर्य (सेवानिवृत्त इंडियन एयर फोर्स ) एवं गोविंद रॉय (सेवानिवृत्त सूबेदार नेवी ) उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत पाक 1971 के युद्ध भारत की विजय दिवस के रूप में 16 दिसम्बर को हर वर्ष मनाया जाता है. विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आजकल लड़कों के साथ- साथ लड़कियां भी तीनों क्षेत्र वायु सेना, जल सेना…

Read More

खारसावां: श्री सीमेंट के खिलाफ ग्रामीण अब गोलबंद होने लगे हैं. शनिवार को ग्रामीणों के बुलावे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली गोजुडीह गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. जहां ग्रामीणों ने बताया कि श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों से किए वायदे अब तक पूरे नहीं हुए हैं. बताया कि कंपनी द्वारा बहाए जा रहे प्रदूषित पानी की वजह से नहर का पानी विषाक्त हो गया है जिससे यहां के पानी का ग्रामीण उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी द्वारा गांव में श्मशान भूमि…

Read More

कुचाई (Ajay Mahato) प्रखंड के बारूहातु पंचायत में शनिवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वारा” शिविर आयोजित की गई. विधायक दशरथ गागराई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के जरिए सरकार की जन उपयोगी योजनाओ को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों को इस तरह की कार्यक्रम में शामिल हो कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही है. अब गरीब बच्चे भी विदेश में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पढ़ाई कर सकते हैं. सरकार की योजना…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां पुलिस ने शनिवार को जिले का कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार को उसके तीन अन्य सहयोगियों जिसमें कुख्यत राजू उर्फ भट्टा लोहार, बबलू दास और भोलू उर्फ तरणी दास शामिल हैं. एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि चारों किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि चारों अपराधी किस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. अंदरखाने की अगर मन तो सागर लोहार को स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी को सलटाने की सुपारी मिली है. बताया जाता है कि 30 लाख में डील हुई है. स्क्रैप कारोबारी विक्की…

Read More