Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा (Bipin Varshney) शुक्रवार देर शाम खनूजा अर्थ एंड मूवर्स के हाईवा ने 11 हजार केबीए के बिजली के तार को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे बिजली के कई खंभों का इंसुलेटर टूटकर उनसे बिजली का तार अलग हो गया. उक्त हाईवा कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी के आयरन ओर एवं डस्ट की ढुलाई करता है. इधर मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया. गनीमत है कि तार के आपस में सटते ही बिजली कट गई अन्यथा जान- माल की क्षति हो सकती थी. वहीं वाहन का चालक मौके से फरार होने…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने ग्रामीण इलाको में सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है. मुख्य महाप्रभंधक चन्दन कुमार सामंता ने शुक्रवार को चयनित स्थानों का दौरा कर, सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया.  उन्होंने कहा कि एनटीपीसी नबीनगर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के अंतर्गत परियोजना के निकटतम ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम कर रही है. एनटीपीसी नबीनगर सिमरा दुसाध गांव में पीसीसी (PCC) सड़क का निर्माण सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत करने जा रही है, जिसका अनुमानित खर्च 38 लाख रुपए होगा. वही पंचमो ब्रिज से हरचंपुर एवं ओबीपुर गाओ…

Read More

सरायकेला: जिले में इन दिनों सरकारी विभागों में मंत्री के नाम पर अधिकारियों से मनमुताबिक काम निकालने का खेला जोरों पर है. अब सवाल ये उठता है कि मंत्री जी को इसकी जानकारी रहती है कि नहीं ! सरकारी सूत्रों की मानें तो हर बड़ा अधिकारी मंत्री जी के “खास” से त्रस्त है. वे खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं. किसी भी तरह के जांच और कार्रवाई में मंत्री जी के “खास” की पैरवी पहुंच जाती है और जांच प्रभावित हो जाता है.  इसपर हमने कुछ बड़े मामलों के संबंध में मंत्री जी के भरोसेमंद लोगों से पड़ताल करने…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan बिहार के गया एयरपोर्ट पर गोल्ड के साथ 2 विदेशी गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों विदेशी बुधवार की देर शाम म्यामार की फ्लाइट से गया एयरपोर्ट उतरे थे. पकड़े गए वियतनामी हैं. इस बड़ी कार्रवाई को डीआरआई की विशेष टीम पटना ने गया एयरपोर्ट पर की है. फिलहाल दोनों आरोपी से गहन पूछताछ चल रही है. सूत्रों का कहना है कि बड़े मामले का खुलासा हो सकता है. वहीं इस मामले में गया एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी व कस्टम के अधिकारी चुप्पी साधे हैं. दोनों विभाग के अफसरों का कहना है कि मामले की छानबीन चल…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) रामजन्म भूमि से पूजित कलश गुरुवार की शाम गम्हरिया पहुंची. जहां घोड़ा बाबा मंदिर में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया. इस दौरान वहां से कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. इसके बाद कलश को लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित मंदिर लाया गया. जहां श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से कलश की पूजा- अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया. इसमें मिथिलेश महतो, अजय मिश्रा, बाबा पूर्णचंद्र, आकाश दास, मनोज सिंह, अनुभव दास, आकाश बारिक, आशीष गौड़, सामोल घोष,…

Read More

हाजारीबाग/ Md Rehan Fazal जिले के बड़कागांव प्रखंड के चोपदार बलिया पंचायत भवन में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन मुखिया पुजा कुमारी की अध्यक्षता में की गई. शिविर का संचालन मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी ने किया. शिविर उद्घाटन बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया पुजा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजना गांव तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की शिविर आयोजित हो रही है. शिविर में…

Read More

कुचाई: प्रखंड के अरूवां पंचायत के बयांग गांव में पीसीसी पथ का निर्माण होगा. 15 वें वित्त आयोग के वर्ष- 2023- 24 के अंतर्गत आबद्व, आनाबद्व मद से 3‐54 लाख की लागत से कुचाई के बयांग गांव में रायसिंग डाॅगिल के घर से रांसी बांकिरा के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा. गुरूवार को सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर कर आधारशिला रखी.  मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि जिला परिषद से जितना हो सके कुचाई में विकास कार्यों को धरातल…

Read More

कैमूर (Sunil Kumar Agrawal) लंबे समय से गो वध निवारण अधिनियम एवं पशु अधिनियम के तहत फरार दो अभियुक्तों के घर पर गुरुवार को चैनपुर पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस ने दबिश दी और दोनों अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया. साथ ही परिवार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द दोनों अभियुक्तों को पुलिस को सौंपे, अन्यथा आगे घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.  इस संबंध में जानकारी देते हुए मिर्जापुर जिला के लालगंज थाना के हेड कांस्टेबल दीवान साजीद खां ने बताया कि बिहार के कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन और मसानी गांव…

Read More

आदित्यपुर : नगर निगम के निवर्तमान महापौर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को वार्ड 17 के सरिता सिनेमा से हरिओम नगर तक चल रहे पेवर्स ब्लॉक के पाथवे निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा भी मौजूद रही.  बता दें कि 4.50 करोड़ की लागत से उक्त सड़क के साथ पाथवे का भी निर्माण होना है. सड़क का काम पूर्ण हो चुका है. बचे हुए फंड से पाथवे निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसका पूर्व महापौर ने जायजा लिया और कार्य के प्रति संतुष्टि जतायी. साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्वक कार्य…

Read More

कुचाई (Ajay Mahato) प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों का चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसका उद्घाटन बीपीओ नाथो महतो, लेखपाल कृष्ण मोहन महतो ने दी प्रज्वलित कर किया. प्रथम चरण के प्रशिक्षण में कुचाई प्रखंड के 38 शिक्षकों को विद्यालय के कमजोर बच्चों को कैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आगे लाना है. इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान बीपीओ नाथो महतो ने कहा कि विद्यालय के बच्चे आज भी प्राथमिक शिक्षा में काफी कमजोर है. इसे सुधारने के लिए सरकार ने शिक्षकों के लिए एफएलएन‌ प्रशिक्षण शुरू किया है. इसमें…

Read More