कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत मिलन चौक स्थित वाशिंग सेंटर में दो ड्राइवर मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद राजू आपस में भिड़ गए. जिसमे एक ड्राइवर मोहम्मद शाहिद घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है.


विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ड्राइवर बारी- बारी से अपनी इनोवा गाड़ी धुलवाने को लेकर वाशिंग सेंटर पहुंचे और दोनों में पूर्व के किसी बात को लेकर तू- तू मैं- मैं होने लगी. आखिरकार मोहम्मद राजू ने शाहिद पर रड से सर में प्रहार कर घायल कर दिया. आनन- फानन में उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही कपाली पुलिस घटनास्थल पहुंच कर छानबीन में जुट गई है.
विज्ञापन

