Author: Tech Ashish

Exploring world

दुमका: शुक्रवार को पुलिस केंद्र दुमका में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस मौके पर पुलिस उप- महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र, दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा एवं जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे और शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ही दिन 21 अक्टूबर 1959 के लेह लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक करम सिंह ने अपने 20 बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपने…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर लद्दाख के शहीद सीआरपीएफ जवानों एवं राज्य व जिले के बहादुर जांबाज़ शहीद जवानों की स्मृति में उन्हें याद करते हुए संस्मरण दिवस मनाया गया. मौके पर जमशेदपुर के तमाम पुलिस पदाधिकारी, सीआरपीएफ के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. जहां गोलमुरी पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्थल पर बहादुर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया. बता दें कि आज ही के दिन 21 अक्टूबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के संरक्षण एवं सफल संचालन हेतु रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर नप उपाध्यक्ष एवं कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के कला संस्कृति सचिव से मुलाकात की. सचिव को कला केंद्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ कराने का आग्रह किया गया.  साथ ही आवश्यकता अनुसार कला केंद्र के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त पदों के सृजन एवं नियुक्ति का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा गया. उल्लेखनीय है कि विगत 30 सितंबर को निर्देशक के अवकाश प्राप्त करने के बाद कला…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना के बाउंड्री वॉल से लेकर केडिया पेट्रोल पंप होते हुए शेर- ए- पंजाब चौक तक आगामी दीपावली और छठ को लेकर सड़क का अतिक्रमण जोर- शोर से शुरू हो चुका है. रातोंरात अतिक्रमणकारी अपने टाट- प्लांट गाड़ कब्जा करने में जुट गए हैं. इसी क्रम में गुरुवार देर रात दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि थाना कक्ष में बैठे थानेदार खुद विवादित स्थल पर आ धमके और थाना के पास हो रहे अतिक्रमण को खाली कराया. मौके पर मौजूद जवानों ने सारे अतिक्रमण को…

Read More

कांड्रा (बिपिन वार्ष्णेय) नीलांचल वर्कस यूनियन का चुनाव गुरुवार को चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा अधिकृत नियुक्त दण्डाधिकारी सुनील कुमार चौधरी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, गम्हरिया की देख- रेख में एवं निर्वाचन अधिकारी कृष्णा लोहार द्वारा सम्पन्न कराया गया. 16 सदस्यीय टीम के लिए 18 वर्कस ने चुनाव में हिस्सा लिया था. वहीं इस चुनाव में 198 वर्करों ने अपना मतदान किया. नवनिर्वाचित सदस्यों में बुजलु मडल, गुरुचरण मंडल, रोहिना मंडल, श्रीकांत गोप, विवेक कुमार पाठक, तपन प्रमाणिक, रामेश्वर मंडल, संतोष मंडल, गुरबा मंडल, गोपाल प्रमाणिक, मंगल मंडल, अभिराम मंडल, नारायन टूडू, दिलीप कुमार हेम्ब्रम, सुनील टूडू, गणेश किस्कु…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा गुरुवार को राम हांसदा को जिला उपाध्यक्ष बनाने की खुशी पर कांड्रा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. आपको बताते चले कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने जिला समिति का विस्तार किया. वहीं डॉ महतो द्वारा केंद्रीय समिति को भेजी गयी सूची को स्वीकृति प्रदान करते हुए विनोद पांडेय ने गुरूवार को जिला सनिति के पदाधिकारियों की घोषणा की. केंद्रीय समिति द्वारा जारी की गयी सूची में राम हांसदा को जिला उपाध्यक्ष, धन्नू मुखी संगठन सचिव के अलावा…

Read More

राजनगर (पीतांबर सोय) बीती रात राजनगर- जुगसलाई मार्ग पर छोटाखीरी में अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई छोटाखीरी निवासी गोवर्धन राउत की पत्नी रेवती राउत (45) की मौत के बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने राजनगर- जुगसलाई सड़क को जाम कर दिया. वहीं शव को सड़क पर रख कर प्रशासन से मुवावजे की मांग पर अड़े हैं. आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लोग प्रशासन से इस सड़क से रात को अवैध बालू की ढुलाई रोकने की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने गाड़ी मालिक को पकड़ने और दस लाख मुआवजा…

Read More

सरायकेला (रासबिहारी मंडल) नगर विकास एवं आवास विभाग एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर पंचायत सरायकेला द्वारा बाल विकास शिक्षा निकेतन विद्यालय इंद्रटांडी में “स्वच्छता का उपहार” एवं “स्वच्छता के दो रंग” अभियान के तहत विद्यालय में कचरे का स्रोत पृथक्करण से संबंधित विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक महेश जारीका द्वारा बच्चों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया. उन्हें गीले एवं सूखे कचरे के बारे में बताया गया कि किस तरह घर पर ही हम उन्हें हरे तथा नीले…

Read More

KANDRA (विपिन वार्ष्णेय) पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड को प्रदूषण नियंत्रण रखने को लेकर झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, रांची ने सर्वश्रेठ 5-स्टार रेटिंग देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.  गुरुवार को रांची के होटल में झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के चेयरमैन शशिकर सामंता से आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया. इस अवसर पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी आधुनिक पावर टीम को देते हुए कहा…

Read More

सरायकेला (रासबिहारी मंडल) राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत धातकीडीह स्थित उच्च विद्यालय में एक दिवसीय एसटीटीपी श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 से क्रियान्वित ई- श्रम कार्ड का लाभ उठाने हेतु निबंधन कराने को कहा. भारत सरकार ने ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों का निबन्धन ई- श्रम पोर्टल के माध्यम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, अभी…

Read More