Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: दीपावली समाप्त होने के बाद नगर पंचायत सरायकेला द्वारा छठ घाटों की साफ- सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों का अस्थायी निर्माण, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की साफ- सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जायजा लिया एवं छठव्रती एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में नगर पंचायत की वार्ड पार्षद अंजली राय सिटी मनैजर सुमित सुमन, सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार, समीर रजक, रत्नेश्वर पटनायक, अर्जुन…

Read More

चांडिल (मनोज स्वर्णकार) गुरुवार को सोहराय पर्व मनाने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के धातकीडीह स्थित अपने ननिहाल पहुंचे. जहां पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ मुख्यमंत्री का ननिहाल में स्वागत किया गया.  इस दौरान झामुमो सुप्रीमो सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, छोटे भाई बसंत सोरेन की पत्नी सहित संथाल समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने मांदर की थाप पर बैलों की पूजा- अर्चना की. साथ ही पारंपरिक व्यंजन गुड़- पीठा का लुफ्त उठाया और ननिहाल में बिताए बचपन के दिनों की याद साझा किया. video उन्होंने राज्य वासियों को सोहराय…

Read More

जमशेदपुर: गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर महाभोग का आयोजन किया गया. जिसमें राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक जगत के लोगों का जुटान हुआ. सबसे अहम शख्सियत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का केंद्रीय मंत्री के आवास पर भोग ग्रहण करने पहुंचना रहा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रघुवर दास का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें महाकाली का भोग ग्रहण कराया. बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हर साल अपने आवास पर काली पूजा के अवसर पर महा भोग का आयोजन करते हैं, जिसमें हजारों लोग भोग ग्रहण करने पहुंचते हैं. इसमें राजनीतिक,…

Read More

सरायकेला: सरायकेला जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भाई- बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाई को तिलक लगा कर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख- शांति और समृद्धि की कामना की.  वहीं भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में पैसे व गिफ्ट दिए. सुबह ही महिलाएं नहा- धोकर तैयार हो गईं तथा भाई- दूज की कहानी सुनने के पश्चात भाइयों को टीका किया. विवाहित महिलाएं इस पावन पर्व पर मायके आईं और भाइयों को तिलक किया. भाई- दूज…

Read More

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टेंटोपोसी गांव के महतो टोला में गुरुवार को झारखंडी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक बंदना पर्व में गोरु खूटाव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया.  ग्रामीणों ने परंपरिक विधान के अनुसार गोहाल पूजा कर पशुधन की सुरक्षा व परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की. गोरु खुटाव का आयोजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ा, मांदर व विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाकर बैलों को नचाया और भरपूर मनोरंजन किया.  गोरु खुटाव को देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों लोग शामिल हुए. इस दौरान विमल कुमार…

Read More

राजनगर (पीताम्बर सोय) राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड के चांगुआ में गुरुवार को एक दिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने किया. अपने सम्बोधन में उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में अभी भी जागरूकता की भारी कमी है, जिसके चलते लोग केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं. उन्होंने श्रमिकों से आह्वान…

Read More

दुमका: इस वक्त उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर आ रही है. जहां दुमका- हंसडीहा- भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट गांव के समीप गैस टैंकर पलटने से उसमें लगे भीषण आग की चपेट में 5 लोग आकर बुरी तरह झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. मामले की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा रहा है. video इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह ने 2 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद गया वापस लौटे झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी सह पूर्व जिला पार्षद उमैर खां का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अलीगंज मोहल्ले में जोरदार स्वागत किया.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर व फूल- माला देकर सम्मानित किया. इस मौके पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे. video कार्यक्रम के दौरान उमैर खां ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेसियों द्वारा आयोजित हल्ला बोल रैली में हम स्वयं शामिल हुए थे. इस दौरान राहुल गांधी ने…

Read More

देवघर: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है. देवघर नगर निगम ने निगम क्षेत्र के 32 छठ घाटों पर साफ- सफाई दुरुस्त करने का दावा किया था, लेकिन देवघर के प्रसिद्ध नंदन पहाड़ छठ घाट की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया. नंदन पहाड़ छठ पूजा समिति के पत्राचार पर निगम ने खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया. उसके बाद समिति ने श्रमदान कर खुद घाट सफाई का बीड़ा उठाया. बता दें कि समिति के सदस्य अहले सुबह से ही घाट की सफाई में जुट जाते हैं. ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.…

Read More

आदित्यपुर: थाना प्रभारी राजन कुमार क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निजी तौर पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का मुआयना करते देखे जा रहे हैं.  बता दें कि आदित्यपुर व आरआईटी थाना क्षेत्र मिलाकर दो दर्जन से भी अधिक छठ घाट हैं इनमें से ज्यादातर डेंजर जोन में हैं. प्रशासनिक स्तर पर साफ- सफाई का काम तेज कर दिया गया है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी छठ घाटों का निरीक्षण किया और गोताखोरों की तैनाती करने भरोसा दिलाया.  उन्होंने कहा छठ घाटों पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वे निजी…

Read More