Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के पिंड्राबेड़ा के ग्रामीणों ने सीओ मनोज कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पिंड्राबेड़ा मौजा के खाता नंबर 71, प्लाट नंबर 772 कुल 80 डिसमिल सरकारी जमीन को विश्वनाथ सोंथालिया के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि विश्वनाथ सोंथालिया द्वारा उक्त सरकारी जमीन कब्जा कर कंपनी बनाया जा रहा है. विरोध करने पर पैसे और पंहुच के बल पर गायब करवा देने की धमकी दी जा रही है. इससे ग्रामीण भयभीत हैं. वहीं राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने एडीसी…

Read More

GAYA: बुधवार को गया- कोडरमा रेलखंड के गुरपा स्टेशन के समीप मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिस कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गया रेलवे स्टेशन से संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग टाउन से नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन दादरी जा रही मालगाड़ी गुरपा स्टेशन के पास डिरेल हो गई. जिसमें मालगाड़ी के 58 डब्बे में से 53 डब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मालगाड़ी में कोयला लदा था. घटना का कारण…

Read More

जमशेदपुर के मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक अपार्टमेंट में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. गौरतलब है कि मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के सैफा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सुबह 10:00 बजे दो हथियारबंद अपराधी घुस गए घर के लोगों के हथियार का डर दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है आपको बता दें कि दो लाख रुपए और सोने के गहनों की लूटपाट की गई है. हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. अपराधियों द्वारा लूटपाट कर फरार हो…

Read More

जमशेदपुर: के मानगो थाना अंतर्गत जाकिर नगर रोड नंबर 13 में जाहिद खान नामक अपराधी की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मृतक जाहिद खान जेल से छूट कर बाहर आया था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सूचना मिलने ही सिटी एएसपी ने घटनास्थल पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सिटी एसपी के…

Read More

सरायकेला: झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर सरायकेला खरसावां जिले के राजस्व उपनिरीक्षक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. लम्बे समय तक इनके हड़ताल पर रहने से राजस्व से सम्बंधित मामलों सहित म्यूटेशन, आय, जाति, आवासीय एवं भू स्वामित्व से सम्बंधित मामले लंम्बित पड़े हुए हैं.  मिली जानकारी अनुसार राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल के कारण जिले में म्यूटेशन के ही 1957 मामले लंम्बित हैं. अंचलवार सरायकेला 188, राजनगर 337, ईचागढ़ 61, नीमडीह 127, चांडिल 517, गम्हरिया 621 खरसावां 80, कुचाई 02 एवं कुकडु के 24 म्यूटेशन कार्य लंम्बित है. इसी…

Read More

खरसावां  मां काली की भक्ति में डूबा हुआ है. भक्तिमय माहौल के बीच खरसावां में चल रहे प्रसिद्ध तेलीसाई पदमपुर मां काली 125 वां का मेला के तीसरा दिन भक्तों का हुजूम उमड पड़ा. काली के दर्शन को लेकर बडी संख्या में लोग पहुचे. और पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना कर कई कामना की गई.  साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर सैकडों भक्तों ने मां काली के दरबार में बकरे की बलि चढाई गई. मां काली के दर्शन को लेकर भक्तों की दौड में भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा भी शामिल हुए. मां के समक्ष शीश झुकाते…

Read More

गम्हरिया: रविवार को दुर्गापूजा मैदान में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में दीपावली के पूर्व संध्या एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 157 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि खादी बोर्ड के पूर्वोत्तर क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संघर्ष वाहिनी प्रमुख बंदे शंकर, आदित्यपुर नगर निगम के उप- महापौर अमित कुमार सिंह, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, पार्षद सिद्धनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता गंगा शर्मा, समाजसेवी चंदन सिंह, भाजपा नेता रमेश हांसदा, विहिप नेता भगवान सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, समाजसेवी…

Read More

जमशेदपुर (Rajan Singh) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अर्पण परिवार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बोड़ाम प्रखंड के ब्रृजपुर गांव एवं बागबेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों में दीपावली की खुशीयां बांटने हुए उपहार प्रदान किया. इन क्षेत्रों के परिवारों के लिए दीपावली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री एवं बच्चों के लिए नये गर्म कपड़े, पटाखे, खिलौने, मिठाईयां एवं कई प्रकार के सामानों के गिफ्ट पैकेट सौंपकर दीपावली की खुशियां बांटी. इस मौके पर अर्पण के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी बहुत ही भाग्यशाली…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नारगाडीह में विगत दिनों ट्रांसफार्मर खराब हो गई थी. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाया. वही शनिवार को विधायक ने विधिवत फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. वही ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Read More

खरसावां: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम चला रही है. यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा. शनिवार को पहले चरण का समापन हो गया.  सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत में शनिवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया. शिविर में शिक्षा, स्वास्थ विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, आवास, मनरेगा, आपूर्ति विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगाकर कुल…

Read More