Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: गुरुवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र में विभिन्न नव प्राथमिक, प्राथमिक, उत्क्रमित, मध्य विद्यालयों के प्रधानध्यापकों की मासिक गुरूगोष्टी का आयोजन कर कई दिशा- निर्देश दिए गए. शिक्षकों की गुरूगोष्टी की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बंसुधरा दास ने कई दिशा- निर्देश दिया. इसके तहत छात्र- छात्राओं की संख्या, अद्यतन जातिवार, वर्गवार, लिंगवार सूची जमा करने, एमडीएम का मासिक प्रतिवेदन जमा करना सुनिश्चित करने, आईएफए गोली खर्च संबंधी प्रतिवेदन जमा करने, बैक खाता एवं आधार संबंधी प्रतिवेदन, विधालय पोशाक क्रय प्रतिवेदन, विधालय में रंगरोगन प्रतिवेदन जमा करने एवं सभी विधालयों में एफएआई की परीक्षा 4 नवबंर 2022 से…

Read More

कुचाई: गुरुवार को सरायकेला जिले के कुचाई स्थित मुंडा- मानकी सभागार में ग्राम सभा मंच जिला समिति सरायकेला- खरसावां की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा मंच के जिलाध्यक्ष मनोज मुदुईया ने किया.  बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें सरायकेला- खरसावां जिला के अंदर लंबित सामुदायिक दावे है. उन्हे विधि अनुसार जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के समक्ष डीएससी के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला परिषद के अध्यक्ष, कल्याण मंत्री, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, सांसद तथा स्थानीय विधायको को ज्ञांपन सौपने का निर्णय लिया गया. आगामी 15 नवबंर से 29…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के कई गावों में आवारा कुत्तों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. लावारिस कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने देव प्रखंड के कटैया गांव स्थित एक किसान के गौशाला में धावा बोल दिया और गौशाला में बंधी गाय पर हमला बोल दिया. कुत्तों ने खूंटे में बंधी जिन्दा गाय के शरीर के कई हिस्सों को काट खाया जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई. इस घटना के बाद पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंवला नवमी पर परिवार की सुख समृद्धि के लिए विधि- विधान से आंवला बृक्ष के नीचे अक्षय नवमी की पूजा अर्चना की गयी. संतान प्राप्ति और सुख- सौभाग्य के लिए रखे जाने वाला यह व्रत सरायकेला- खरसावां में पूरे विधि विधान के साथ किया गया. परिवार की सुख समृद्धि के लिए आंवला नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा- अर्चना की. आंवला वृक्ष के नीचे पकवानों का भोग लगाया और उन्हीं पकवानों से अपना व्रत खोला. जानकारी हो कार्तिक माह की नवमी को आंवला…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के जुमाल पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, बीडीओ डांगुर कोड़ा, सीओ धनंजय कुमार, जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा, मुखिया लखिन्द्र बेसरा पंचायत समिति सदस्य बसंती मुर्मू, बीस सुत्री सदस्य पप्पू राय उपस्थित थे. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे. जहां लोगों ने आवेदन देकर कई योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट प्राप्त किया.  प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरी ओम नगर रोड नंबर 1, 6- LF क्वार्टर नंबर 6/ 2 निवासी अमित कुमार सिंह के घर लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि अमित परिवार सहित छठ मनाने बिहार के बांका संग्रामपुर स्थित अपने पैतृक गांव गए थे. बीती रात 12:00 बजे के आसपास घर लौटने पर देखा चोरों ने घर में रखे पांच लाख से अधिक के जेवरात और दस हजार के आसपास नगदी सहित अन्य सामान गायब कर दिए हैं. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने 12 घंटे के भीतर प्रियंका गुप्ता नामक महिला के मोबाइल को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बरामद करते हुए पीड़ित महिला को सौंप दिया. वहीं मोबाईल पाते ही पीड़िता के चेहरे खुशी से खिल उठे. उन्होंने आदित्यपुर पुलिस के प्रति आभार जताया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पीड़िता ने मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, करुणा कुमारी और राजू राणा ने अथक प्रयास से पश्चिम बंगाल के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिक बाजार का निरीक्षण किया. जांच के क्रम में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन सही पाया. इसके साथ ही उन्होंने लगभग 9:55 बजे से 11:45 बजे तक सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षा दान किया. जांच के क्रम में कई बिंदुओं पर कमियां पाए जाने पर उन्होंने 2 दिनों के भीतर सभी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को सभी प्रकार के अप टू डेट पंजी तथा शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं की उपस्थिति…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला नगर पंचायत में विद्युत शवदाह गृह की बहुप्रतीक्षित मांग अब शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है. सरायकेला के बड़पुल श्मशान घाट में शवदाह गृह का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है. नगरपंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने मंगलवार को निर्माण स्थल पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.  इस दौरान निर्माण स्थल पर प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद नहीं मिले. उन्होंने साइट इंचार्ज से निर्माण कार्य एवं कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की जानकारी ली. नप अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि क्षेत्र में लकड़ियों की किल्लत से हर कोई जूझ रहा है. किसी की मौत हो जाने पर…

Read More

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि सरकार की योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन से संबंधित आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर दिशा- निर्देश जारी किए जाते रहे हैं. अभी हाल के दिनों में भी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा सभी विभागों के सचिव एवं उपायुक्तों को एक संशोधित निर्देश निर्गत किया गया है. जिसमें शिलान्यास एवं उद्घाटन से संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लेख किया गया है.  इसी के आलोक में सभी विभागों द्वारा शिलान्यास एवं उद्घाटन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, परंतु प्रोटोकॉल की…

Read More