Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल (Manoj Swarnkar) मंगलवार से शुरू हुए “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” भाग- 2 के पहले दिन राज्यभर में शिविर का आयोजन किया गया. इसी क्रम में सरायकेला जिले के चांडिल प्रखंड क्षेत्र के घोड़ानेगी पंचायत में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सविता महतो व जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.  कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने जेएसएलपीएस के महिला समूह के बीच चेक, प्रमाण पत्र का वितरण किया साथ ही गोद भराई, अन्नप्राशन में बच्चों को खीर खिलाया. इस दौरान…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक मे कार्तिक पूर्णिमा व पंचक महापर्व के अवसर पर 5 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिसमें ओड़िसा पूरी धाम के महान भागवत कथा वाचक गौरहरी दास द्वारा श्रीमद भागवत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा.  भागवत कथा 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन होगा और प्रवचन के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद का वितरण होगा. 8 नवम्बर को पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण होने के कारण…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नेंगटासाई गांव के महुलडीह टोला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के फोटो पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन कर की गई.  ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के सदस्य बबलू महतो ने बताया कि ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन गुडगांव एवं फ्यूचर केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच एकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना हैं. बताया पौधारोपण वर्तमान के जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुत आवश्यक है. नवोदय विद्यालय के छात्र इंद्रजीत महतो…

Read More

जमशेदपुर में चोरों का छठ पर्व पर आतंक सर चढ़कर बोला. यहां तक कि चोरों ने पुलिस कर्मी को भी बक्शा. पहली घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है. जहां भाई के घर छठ मनाने गए पारडीह केला बागान के रहने धुरंधर शर्मा के घर लाखों की चोरी हुई है. इस संबंध में उलीडीह थाने को सूचना दे दी गई है. जहां पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. पारडीह केला बागान के रहने वाले धुरंधर शर्मा जवाहर नगर रोड नंबर 15 में अपने बड़े भाई धीरेंद्र शर्मा के घर सपरिवार छठ मनाने गए थे. छठ के बाद धुरंधर शर्मा आज…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आगामी 7 नवंबर को राज्य के अवैतनिक चौकीदार नियमितीकरण की मांग को लेकर राजभवन मार्च करेंगे. कार्यक्रम के तहत सबसे पहले डॉ जाकिर हुसैन पार्क में अवैतनिक चौकीदारों का जुटान होगा. इसके बाद राजभवन की ओर कूच करेंगे. सोमवार को राजनगर के अवैतनिक चौकीदारों ने इस सम्बंध में बैठक कर चर्चा की. कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजनगर हाट मैदान में 4 नवम्बर को राजनगर के चौकीदार संघ एक बैठक आयोजित करेंगे. अवैतनिक चौकीदार जयराम मुर्मू ने कहा कि जिले में विगत 20 वर्षों से अवैतनिक चौकीदार अपने अपने…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड दो के श्रीडुंगरी स्थित काली मंदिर में नवयुवक काली पूजा कमेटी की ओर से विशाल भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली का भोग ग्रहण किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, भाजपा नेत्री सह दिवंगत ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो, रितिका मुखी, रतन महतो स्थानीय पार्षद अभिजीत महतो, संजय सरदार, उद्यमी इंदर कुमार अग्रवाल सहित आमोखास ने शिरकत की और भोग वितरण किया. video मौके पर मौजूद जमशेदपुर सांसद…

Read More

सरायकेला: सूर्यदेव की आराधना और संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ. शनिवार को खरना होगा. इस दिन व्रती निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को पूजा के बाद खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी.  उसके साथ ही छठ व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखेंगी. रविवार को अस्ताचलगामी व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न होगा. इधर, सरायकेला- खरसावां का माहौल छठमय हो गया है. गली- मोहल्लों में छठी मइया के गीतों से भक्ति की बयार बह…

Read More

आदित्यपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आदित्यपुर की सामाजिक संस्था आदित्यपुर विकास समिति की ओर से छठ व्रतियों के बीच लगातार पूजन सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है. समिति की ओर से 2000 छठ व्रतियों के बीच चुनरी साड़ी, चूल्हा, गेहूं, लौकी वगैरह का वितरण किया जा रहा है. गुरुवार को वार्ड 34 और 35 के 700 छठ व्रतियों के बीच चुनरी साड़ी, चूल्हा, लौकी ईंट का वितरण किया गया. इधर शुक्रवार को आदित्यपुर कॉलोनी मार्ग संख्या 7 स्थित शिव काली मंदिर परिसर में एक हजार व्रतियों के बीच गेहूं, चुनरी साड़ी, चूल्हा आदि का वितरण किया…

Read More

गम्हरिया: बड़े- बड़े औद्योगिक इकाइयों ने दुर्गा पूजा के मौके पर अपने- अपने कर्मियों को बोनस देकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया जिससे मजदूर परिवार के संग पर्व- त्यौहार मना रहे हैं. दूसरी तरफ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज चार स्थित जुपिटर वैगन्स लिमिटेड कंपनी के ठेका श्रमिक दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक बोनस की आस लगाए बैठे रहे.  शुक्रवार को मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम का बहिष्कार कर दिया. कामगारों ने बोनस की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. कामगारों ने बताया कि…

Read More

गया (Pradeep kumar Singh) लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज से शुभारंभ हो गया है. चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा का आज नहाए खाए का प्रथम दिन है. आज के दिन लोग पवित्र सरोवर या नदी में स्नान कर शुद्ध भोजन बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं और अपने रिश्तेदारों व करीबियों को भी प्रसाद खिलाते हैं. शहर के पवित्र सूर्यकुंड में छठ व्रतियों ने आज स्नान किया और भगवान सूर्य के मंदिर में पूजा अर्चना की. video छठव्रती रूपा देवी ने बताया कि छठ महापर्व का आज से शुभारंभ हो गया है. आज पहला दिन…

Read More