Author: Tech Ashish

Exploring world

बोकारो: जिला पंचायती राज पदाधिकारी 59 वर्षीय राजशेखर ने घर के कमरे में पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय घटी जब उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक करने गई हुई थी. जब लौटी तो अपने पति को पंखे से झूलता पाया. आनन- फानन में उनको फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उधर घटना की जानकारी मिलते ही जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं बीएससीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक उनका इलाज चल रहा था और वे पटना के किसी चिकित्सक…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 19 निवासी ललित नारायण प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अश्विनी प्रसाद यादव गुरुवार शाम से लापता है. परिजनों ने इस संबंध में आरआईटी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आधार पर बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम 5: 40 बजे अश्विनी शेर- ए- पंजाब एचपी गैस के समीप फोर्थ रनर कोचिंग के लिए निकला था. रात 8:30 बजे तक उसके घर आने का समय पार होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसे ढूंढने निकले. हर संभावित जगहों पर…

Read More

गम्हरिया: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी में यूनियन के एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में यूनियन से जुड़े वर्करों ने विरोध कर दिया. विरोध करने के पीछे पुराने आफिस बियरर को पुनः तीन साल के लिए बहाल करने का फरमान सुनाना बताया गया है. बता दें कि यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अजय दास, वर्किंग प्रेसिडेंट राजकुमार प्रधान, असिस्टेंट सेक्रेटरी लव कुमार, वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण साहू व ट्रेजरर सुभाष दास पिछले कार्यकाल में आफिस बियरर पद पर कार्यरत थे. इन्हें दुबारा मनोनीत किए जाने का प्रयास का विरोध किया गया. मजदूरों का कहना है कि आफिस बीयरर का चयन सेलेक्शन से नहीं…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने छः घंटे के भीतर आकशवाणी चौक के समीप से खुशी कुमारी नामक छात्रा से हुए मोबाईल छिनतई मामले का खुलासा करते हुए सोनारी के युवक हरप्रीत सिंह को धर दबोचा. जिससे पूछताछ की जा रही है.  बता दे की खुशी कुमारी नामक छात्रा गुरुवार 3:00 बजे के आसपास आकाशवाणी चौक पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी. खुशी आदित्यपुर कॉलोनी के सहारा सिटी में रहती है. इसी दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश आ धमका और खुशी की मोबाइल लेकर भाग निकला. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी पटनायक ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बीते महीने कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा जनहित में निकाली गई विकास कार्य की निविदा को बेवजह रद्द करने की जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता से जुड़े समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत बोर्ड से विधिवत स्वीकृति प्राप्त कर निविदा निकाला गया था.  जिसमें निविदा दाताओं द्वारा समय पर निविदा भी डाला गया. परंतु मुझे या बोर्ड को सूचना दिए बिना ही निविदा खोलने की तिथि के पूर्व ही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निविदा को रद्द…

Read More

सरायकेला (Rasbihari Mandal) सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार 4 नवंबर से नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा जो 12 नवंबर तक चलेगा. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इसकी जानकारी देते हुए राजेन्द्र प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को पुरोहित पं रमानाथ होता द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना व कलश स्थपना के साथ श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा. भागवत गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के संचालक बसंत प्रधान ने बताया श्रीमद् भागवत कथा सुनने से कलयुग में पापों का नाश होता है.  श्रीमद् भागवत कथा पूर्वजों को मोक्ष देने वाली है और…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर विद्युत सब स्टेशन मेंटेनेंस कार्य को लेकर जीएम के निर्देश पर शुक्रवार को गंजिया और आशियाना फीडर में दो घंटे विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस वजह से आशियाना और गांजीया फीडर के सभी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.  इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार महतो ने दी है. श्री महतो ने बताया कि आदित्यपुर में विद्युत सब स्टेशन रखरखाव एवं मेंटेनेंस को लेकर शुक्रवार को 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, उन्होंने बताया कि इस वजह से मिरूडीह, भाटिया बस्ती और आदित्या गार्डेन के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. इसके अलावा विधुत सम्बन्धित जानकारी या…

Read More

रांची: कोयला खनन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस जारी किये जाने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार आक्रामक मुद्रा में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन किया.  मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आकर मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ. प्रवर्तन निदेशालय (ED)की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के खिलाफ जेएमएम के कार्यकर्ता नारेबाजी…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) बुधवार को बालमित्र कक्ष में पुलिस हिरासत में नाबालिग मोहन मुर्मू द्वारा किए गए आत्महत्या के बाद गुरुवार को जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम में शामिल होने से मना कर दिया साथ ही शव लेने से इंकार कर दिया.  उधर मृतक मोहन की माता सरफा मार्डी एवं पिता दुबई मार्डी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत जूनबनी गांव के रोड़ाडीह टोला निवासी मृतक के माता- पिता ने लिखा है कि उनका पुत्र वर्तमान में सरायकेला…

Read More

कुचाई: गुरुवार को सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड के पोण्डाकाटा पंचायत में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का ऑन- द- स्पॉट समाधान पहुंचाया गया.  कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जलीप कर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, पसंस मलिका महतो, मुखिया अनुराधा उरावं द्वारा किया गया.  मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड की हेंमत सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं. सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू…

Read More