Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/घाटशिला Team indianewsviral.co.in अंततः छठे दिन सरायकेला बालमित्र कक्ष में संदिग्ध रूप से मृत पाए गए घाटशिला के मुड़ाकाटी गांव निवासी मोहन मुर्मू के पार्थिव शरीर को मुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है. रविवार देर रात परिजन शव लेने पर सहमत हो गए हैं.  वैसे यह इतना आसान भी नहीं था. पिछले पांच दिनों से उपायुक्त एवं एसपी परिजनों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा देते रहे मगर परिजन अपनी मांगों पर डटे रहे. अंततः गम्हरिया थाना प्रभारी की सूझबूझ और घाटशिला जिला परिषद सदस्य, स्थानीय पुलिस- प्रशासन के सूझबूझ से परिजन पांच लाख मुआवजा लेने एवं नौकरी…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला धर्मशाला में रविवार को आदिवासी कुडमी समाज की एक बैठक मनोहर महतो की अध्यक्षता में की गई. जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से समाज के लोग उपस्थित रहे. बैठक में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने हेतु विशेष चर्चा की गई. साथ ही जिस अनुसूचित जनजाति के विधायक एवं सांसद द्वारा समाज के प्रति गलत बयान एवं पुतला दहन किया जा रहा है, वैसे नेताओं का समाज द्वारा कड़ी निंदा की गई. video बैठक में हरमोहन महतो ने बताया कि हम और हमारा समाज किसी समाज का विरोध नहीं कर रहे हैं. हम…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड के सरायकेला- खरसावां जिला इकाई की वर्ष 2021- 2024 की नई कार्यकारिणी समिति के चयन की घोषणा अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रान्तीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने रविवार को सरायकेला में आयोजित बैठक में की. जिसमें सर्वसम्मति से छत्रपति महतो को अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंहदेव को उपाध्यक्ष, अरूण कुमार सिंह को महामंत्री, सपन महतो व द्विजेन्द्र महतो को मंत्री, जयचन्द कुम्भकार को कोषाध्यक्ष, रिंकू सिन्हा को महिला प्रमुख, प्रदीपतेन्दु रथ व मुकेश कुमार साहु, पार्वती तिवारी व सुमति हेस्सा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड के चांडिल अनुमंडल के पदधारियों की भी…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ की बैठक रविवार को दुर्गा मैदान में हुई. बैठक में पुरानी कमेटी भंग करते हुए नए सिरे से नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से बासुदेव राउत को राजनगर डीलर संघ का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं सचिव के रूप में साहेबराम महतो एवं कोषाध्यक्ष नगेंद्र नाथ महतो को बनाया गया. साथ ही बैठक में हर माह डीलरों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान अध्यक्ष वासुदेव राउत ने कहा कि वह सदैव डीलरों की हितों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे. हर डीलर को…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नगर पंचायत उपाध्यक्ष की पहल पर रविवार को सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक गुरु नथू महतो की अध्यक्षता में इन्द्रटांडी मैरेज हाल में हुई. बैठक की शुरुआत छऊ के जनक कुँवर विजय प्रताप सिंहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कमेटी के अध्यक्ष रजत पटनायक ने पूर्व कमेटी भंग होने की घोषणा कर नई कमेटी पुनर्गठन की मांग की, तत्पश्चात नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. मुख्य संरक्षक पद्मश्री पंडित गोपाल दुबे पद्मश्री शशधर आचार्य नेशनल अवॉडी गुरु तपन पटनायक केपी दुबे मनोज कुमार चौधरी को बनाया गया. सलाहकार अतनु कवि, श्याम…

Read More

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर विकास समिति के बैनर तले आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 15 स्थित मध्य विद्यालय कुलुपटंगा मैदान में 600 छात्र- छात्राओं के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. इस अवसर पर आरआईटी थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान बताओ मुख्य अतिथि मौजूद रहे और उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की. बता दें कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने अहम भूमिका निभाई. पुरेन्द्र ऐसे कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करते आ रहे हैं ताकि छात्र- छात्राएं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित हो सकें. इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए…

Read More

दुमका: झारखंड में शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग और ईडी ने कई राजनेता और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. जिसके बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. दोपहर बाद उप राजधानी दुमका में भी आईटी ने दबिश दी. जहां दुमका एसपी आवास के समीप स्थित परिषद उपाध्यक्ष विनोद लाल के आवास पर आईटी ने छापेमारी की. रेड के दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. किसी को भी विनोद लाल आवास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीम विनोद लाल के आवास पर कई कागजातों को खंगाल रही…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) थाना के बालमित्र कक्ष में पिछले दिनों बहरागोड़ा के नाबालिग द्वारा आत्महत्या किये जाने को लेकर बहरागोड़ा के मुड़ाकाटी गांव में ग्राम प्रधान दुर्गा मुर्मू के साथ ग्रामीणों तथा जिला परिषद सदस्य ने बैठक की.  शुक्रवार को हुई इस बैठक में मुआवजा की मांग को लेकर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मृतक मोहन मुर्मू अपने माता- पिता का एकलौता पुत्र था और उसकी मौत हो जाने से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. इसलिए प्रशासन की ओर से परिवार को मुआवजा स्वरूप 50 लाख नकद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आरोपी थानेदार को कड़ी से कड़ी सजा…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिला के देव प्रखंड के किसानों ने कृषि विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया हैं. किसानों ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा किसानो को दी जाने वाली सुखाड़ की अनुदान राशि मे बड़े पैमाने पर हेरा फेरी करने का आरोप किसान सलाहकार पर लगाया हैं. किसानों का कहना हैं कि किसान सलाहकार द्वारा बिचौलिया के माध्यम से आवेदन लेने का कारोबार किया जा रहा है जो किसान अपने स्वयं आवेदन जमा किया है उसकी आवेदन आज भी कूड़ा दान में फेंका हुआ हैं. आपको बता दें कि सरकार द्वारा…

Read More

सरायकेला/ जमशेदपुर: शुक्रवार को राज्य में आयकर विभाग पूरे ले में है शुक्रवार सुबह जहां बेरमो विधायक अनूप सिंह, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, कारोबारी शिव शंकर यादव के 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. वही जमशेदपुर के कारोबारी राजकुमार शाह के भी ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजकुमार शाह के बिष्टुपुर सर्किट स्थित आवास, पोटका स्थित शाह स्पंज कंपनी और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्कोडा शोरूम में एकसाथ दबिश दी है. उधर कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड पढ़ते ही शहर में हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि आधे-…

Read More