Author: Tech Ashish

Exploring world

गिरिडीह: राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तरह जेल के अंदर और बाहर होते रहेंगे. लालू प्रसाद यादव ने भी सरकारी सम्पतियों की लूट की थी उसका नतीजा है कि आज बुढ़ापे में वो जेल में है. कभी बाहर आते है तो कभी अंदर जाते है. यही हस्र हेमन्त सोरेन के साथ भी होने वाली है. ये बातें भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी आज राज्य की हेमन्त सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में आयोजित आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए कही.    …

Read More

झारखंड पुलिस पर अक्सर संवेदनहीनता के आरोप लगते रहे हैं. हाल के दिनों में उपराजधानी दुमका पुलिस पर भी कई आरोप लगे. इन सबको दरकिनार करते हुए दुमका पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है. जहां पिछले 5 दिनों से लावारिस पड़े शव को न केवल कंधा दिया, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कराया. मामला जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धनबाद गांव का है. जहां मनसा राय नामक व्यक्ति ने 5 दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घर में कोई अन्य सदस्य नहीं होने के कारण ग्रामीण शव का दाह- संस्कार नहीं करने दे रहे थे.…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) बिहार की पुलिस चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर कितना ही सजग क्यों न हो मगर इस व्यवसाय में संलिप्त लोग ऐसे वारदात को करने में सफल हो जाते है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है. इतना ही नहीं इस पीड़ा से गुजर रहे परिजनों की गुहार पर भी पुलिस प्रशासन कोई कारवाई नही करती और चाइल्ड ट्रैफिकिंग की दूसरी घटना घट जाती. ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी में घटी है. जहां एक मामा ने अपनी 16 वर्षीय भांजी को राजस्थान ले जाकर 50 वर्षीय व्यक्ति के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला थाना क्षेत्र में अवैध बालू का खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले बालू का खेल रात में होता था. अब दिन के उजाले में होने लगा. सोमवार को सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र में ऊकरी मोड़ मांझी टोला के पास सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा ने अवैध रूप से बालू परिवहन करते एक के बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को पकड़ा.  अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर चालक से चालक लाइसेंस एवं बालू परिवहन सम्बन्धित कागजात की मांग की पर उसके पास ये सब नहीं थे. अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर को जप्त कर सीनी ओपी को सौंपा है. जहां ट्रैक्टर ऑनर…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा में छोटा नागपुर किसान क्लब की ओर से दिशोम सोहराय व देश बंदना पर्व का आयोजन किया गया. इस मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट और गोरु खूँटाव का रंगारंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो पहुंचे तथा फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.  वहीं इस मौके पर गोपाल महतो ने कहा कि दिशोम सोहराय व देश बंदना हमारे आदिवासी मूलवासियों का मुख्य त्योहार है. गांव- गांव में सोहराय पर्व होने के बाद एक…

Read More

खरसावां के फोरेस्ट कॉलोनी स्थित श्रीश्री मनोकामना नाथ महादेव मंदिर में सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया. साथ ही कार्तिक पूर्णिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गई. बता दें कि श्रीश्री मनोकामना नाथ महादेव मंदिर में वर्ष 1977 से पूजा अर्चना होती आ रही है.  महादेव मंदिर का 45 वॉ वाषिक उत्सव मनाया जा रहा है. मंदिर में सुबह से पूजा- अर्चना शुरू हो गई. पूजा- अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ भी उमड पडी. महिला श्रद्वालुओं ने पूजा- अर्चना कर सुख- शांती की कामना की. मंदिर के पुजारी रंजीत मिश्रा व दिलीप मिश्रा ने पारम्परिक विधि- विधान के तहत…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के आह्वान पर असम की राजधानी दिसपुर में आयोजित आदिवासी सरना धर्म कोड रैली में शामिल आंदोलनकारियों का राजनगर लौटने की खुशी में प्रखंड अध्यक्ष शांखो टुडु के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. आंदोलनकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. साथ ही आंदोलकारियों ने राजनगर स्थित सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान शांखो टुडू ने कहा कि आदिवासी हितों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन टुडु असम, बिहार बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में लगातार आंदोलन चला रहे हैं. आदिवासियों को सरना धर्म कोड मिलना चाहिए. आदिवासी…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के कुड़मा पंचायत भवन परिसर में सोमवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मालती देवगम, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उप प्रमुख सुमना देवी, बीडीओ डांगुर कोड़ा, सीओ धनंजय कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर सावन सोय एवं पंचायत की मुखिया पानो मुर्मू उपस्थित थे. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां जरूरमंद लोगों ने आवेदन दिया. जिसमें कई लोगों को योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट प्राप्त हुआ. इस दौरान जमशेदपुर में आयोजित सीएम हेमन्त सोरेन के कार्यक्रम का लाइव…

Read More

रांची: खनन लीज और शेल कंपनियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेंटेनेबिलिटी की बिंदु पर फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) सुनवाई योग्य नहीं है.  झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले में लंपी बीमारी कहर बनकर टूट पड़ा है. यह बीमारी गायों के लिए प्राण घातक साबित हो रहा है. इस बीमारी से जिले में अब तक 500 से अधिक पशु संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है. सदर प्रखंड के जम्होर में करीब डेढ़ सौ पशुओं में लंपी के केस पाए जा चुके हैं. इसके अलावा जिले के ओबरा के कादियाही एवं मलवा समेत कई गांवों में इस बीमारी के दर्जनों मामले देखने को मिले हैं. सभी प्रखंड में लंपी बीमारी अपना पैर पसार चुका है, जो पशुओं के…

Read More