Author: Tech Ashish

Exploring world

गिरिडीह: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी इन दिनों सत्ताधारी दल के खिलाफ खूब बरस रहे हैं. गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में आयोजित आक्रोश रैली में श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा और कहा जो परिवार सिर्फ पैसे के लिए राजनीति करता है, जो परिवार पैसे के लिए पार्टी बनाती है, वैसे राजनीतिक पार्टियों को झारखंड से हटाना है. तभी जाकर झारखंड एक विकसित राज्य बन सकता है.  आज झारखण्ड में जिन दलों का शासन है, वे तीनों ही दल एक पारिवारिक पार्टी है, इसलिए आज झारखंड के कोने- कोने…

Read More

कुकड़ू (विद्युत महतो) बुधवार को कुकरू प्रखंड अंतर्गत कुकड़ू पंचायत में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, बीडीओ राकेश गोप, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, मुखिया राधिका सिंह मुंडा, 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कई स्टॉल लगाए गए. जहां जरूरतमंद लाभुकों को सीधे जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया. इस दौरान जेएसपीएल महिला समूह के सदस्यों के बीच कुल 1.20 लाख का चेक दिया गया. इसके अलावा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) मंगलवार को नवीनगर थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर पर सिंचाई कॉलनी के समीप झारखंड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सबानो गांव निवासी सत्यनारायण मेहता सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे. जिनका समुचित ईलाज के अभाव में मौत हो गया. आक्रोशित परिजनों ने शव बीच सड़क पर रख मुआवजा और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. दरअसल गंभीर रूप से घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पहले रेफरल अस्पताल नवीनगर लाया गया था. जहां…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले मे अपराधी बेलगाम होने लगे हैं. अपराधियो के अंदर पुलिसिया खौफ देखने को नही मिल रहा है. जिसका नतीजा बुधवार को सामने आया. जहां नगर थाना अंतर्गत कर्मा रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप बेखौफ बाइक सवार अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े सरेआम गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गया. वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन- फानन में…

Read More

गम्हरिया (बिपिन वार्ष्णेय) प्रखंड के हरीश चंद्र वार्ष्णेय विधालय परिसर कांड्रा में बुधवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन बीडीओ मारुति मिंज, सीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य पिंकी मंडल मुखिया शंकरी सिंह ने दीप प्रज्जलीत कर किया. इस शिविर में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए. आवेदकों से प्राप्त ज्यादातर आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. video मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचना सरकार व प्रशासन की…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 2023 के लिए नए मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही जो भी मतदाता सूची में त्रुटियां हैं, उनके सुधार के लिए लोगों से आवेदन देने की अपील की गई.  मतदाता जागरूकता साइकिल रैली राजनगर प्रखंड मुख्यालय से एसएस प्लस टू हाईस्कूल एवं मुख्य बाजार होते हुए मुड़ियापाड़ा तक गई. इस दौरान बीडीओ डांगुर कोड़ा ने कहा कि यह जागरूकता रैली मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त…

Read More

दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को उपराजधानी दुमका पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री ने जिला को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने रानीश्वर प्रखंड के बांसकुली पंचायत अंतर्गत मुरगुनी गांव में मसलिया और रानीश्वर के बीच मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिल्यान्यास किया.  बता दें कि इस परियोजना से मसलिया रानीश्वर प्रखण्ड के 17 पंचायतों के गांवों के करीब 23 हज़ार एकड़ खेतों को सीधे पानी मिलेगा. इस सिंचाई परियोजना के धरातल पर उतरते ही क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. करीब 1313 करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग के माध्यम से मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का बनने…

Read More

दुमका: अपने हालिया बयानों से कांग्रेसी नेता सह मांडर के पूर्व विधायक खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मंगलवार को बंधु तिर्की दुमका पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में रांची में दिए बयान पर कायम रहने की बात कहते हुए फिर से केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार जितने भी संवैधानिक संस्थाएं और जांच एजेंसियां हैं, सभी का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार भाजपा के इशारे पर राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही है. वहीं रांची में दिए गए विवादित बयान को लेकर जब सवाल किया गया तो उनका…

Read More

दुमका: शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत पोखरिया मौजा में जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सृष्टि स्टोन नामक पत्थर खदान में छापेमारी की. छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल तथा थाना प्रभारी संजय कुमार सुमन के साथ विभागीय कर्मी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे. छापेमारी के क्रम में खदान से 5 हाईवा तथा दो पोकलेन जब्त किया गया, जबकि भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव डेटोनेटर अमोनियम नाइट्रेट आदि भी जब्त किया गया. मौके पर मौजूद खदान संचालक धनंजय सिंह को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है. बताते चलें कि कुछ दिन…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले में मंगलवार को तीन अलग- अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के लभरी गांव के समीप की है. जहां सड़क पार करने के दौरान एक महिला फुलवा देवी को बाइक सवार ने रौंद दिया, जिससे कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके की है. जहां एक साइकिल सवार सत्यनारायण मेहता बाजार से…

Read More