Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: प्रखंड अंतर्गत बड़ा आमदा पंचायत भवन में शुक्रवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, पंचायत समिति सदस्य आरती केशरी, मुखिया बांसती माटीसोय ने किया. इस दौरान स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, आवास, मनरेगा, आदि विभागों द्वारा 22 स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ ऑन- द- स्पॉट पहुचाया गया. साथ ही परिसंपतियों का वितरण किया गया. शिविर में कुल 1108 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें से ऑन द स्पॉट सैकडों आवेदनों का निष्पादन किया…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) सुंडी समाज का महासम्मेलन आगामी 20 नवम्बर को पोटका प्रखंड के बाँधडीह में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज के लोगों के साथ जनसंपर्क स्थापित करने का अभियान जोरों पर चल रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुंडी समाज के झारखंड प्रदेश महामंत्री अमीन मंडल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र मंडल राजनगर दौरे पर आए. यहां सुंडी समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की और सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.  इस दौरान प्रदेश महामंत्री अमीन मंडल ने कहा कि आगामी 20 नवंबर को पोटका के बांधडीह में आयोजित होने वाला…

Read More

जमशेदपुर: कोलकाता कैश कांड मामले में तीन महीने बाद कलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही झारखंड के तीनों कांग्रेसी विधायक डॉ इरफान अंसारी, विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप गुरुवार देर रात जमशेदपुर के रास्ते रांची के लिए निकले. इस दौरान तीनों नेताओं ने जमशेदपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीनों विधायकों का गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं तीनों विधायकों ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, कि कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस के एफआईआर पर प्रश्नचिन्ह उठाया है. उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा. हालांकि इस दौरान तीनों विधायकों…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के गेरेंगरुली गांव के मंटू महतो के घर गुरुवार को एक नाग सांप घुस गया. नाग सांप के घर में घुस जाने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आनन- फानन में इसकी सूचना जमशेदपुर के स्नेक कैचर राहुल सिंह और शांतनु कुमार को दी. जिसके बाद दोनों जांबाज़ स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद इंडियन कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया.  video वहीं स्नेक कैचर राहुल सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि इस तरह के सांप ग्रामीण इलाके में अक्सर मिलते रहते हैं. ये सांप बहुत जहरीले होते हैं. अगर ये किसी…

Read More

सरायकेला (प्रमोद सिंह) जिला समाहरणालय से रजिस्ट्री ऑफिस और डीटीओ ऑफिस का सरायकेला टाउन में नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय में किए जा रहे स्थानांतरण का विरोध करते हुए गुरुवार को जिला समाहरणालय के आसपास गौरांगडीह में स्थापित दुकानदारों सहित दो पंचायतों बड़ाकांकड़ा और ईटाकुदर के सैकड़ों ग्रामीण जिला समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठ गए.  सभी ने मौके पर एक स्वर में कहा कि जिला कलेक्ट्रेट से रजिस्ट्री ऑफिस और डीटीओ ऑफिस का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं किए जाने की उनकी एकमात्र मांग है. क्योंकि ऐसा होने से उन सभी के परिवारों के समक्ष रोजी रोटी की विकट समस्या खड़ी हो जाएगी.…

Read More

सरायकेला (प्रमोद सिंह) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले के डीसी अरवा राजकमल व एसपी आनंद प्रकाश ने गुरुवार को संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया.  डीसी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करते हुए मिली जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी प्रवीण गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीपीओ हरविंदर सिंह व डीएसपी…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सुही गांव के समीप नवीनगर तथा बड़की सलैया के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई. युवक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बारा पटना गांव के जितेंद्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शेखर कुमार सिंह के रूप में की गई है. शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर एनटीपीसी थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) सांसद सुशील कुमार सिंह के समक्ष सांसद आवास में आज आयोजित मिलन समारोह में कुटुंबा प्रखंड के 12 पंचायत समिति के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करनेवाले पंचायत समिति सदस्यों में परता पंचायत के राजेन्द्र यादव, वर्मा पंचायत के अजय कुमार मेहता, पिपरा बगाही के जियाउद्दीन अंसारी, वर्मा के बबन राम, घेउरा के शिवशंकर पासवान, डुमरी के रमेश चौधरी, अम्बा के अतुल कुमार पांडेय, महाराजगंज के रंजीत प्रसाद, दधपा के अजय कुमार सिंह, भरौंधा के संजय चौहान, मटपा पंचायत के दिलीप पासवान, पूर्व मुखिया बनारसी पासवान एवं वार्ड सदस्य नूर हसन शामिल है.…

Read More

जमशेदपुर: के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां जमीन कारोबारी शेखर महतो की गाड़ी पर हुए हमला मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.  बता दें कि बीते 26 सितंम्बर को अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गाड़ी पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत NH- 18 स्थित मौदासोली के समीप फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें शेखर महतो का एक सहयोगी और उसका वाहन चालक जख्मी हो गया था. इस घटना को लेकर धालभूमगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर ग्रामीण एसपी और घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) राज्य के बालू कारोबारी हर दिन सरकार को अवैध बालू खनन के माध्यम से लाखों की चपत लगा रहे हैं. एक ओर अवैध उत्खनन और अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्ती बरतने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर बेखौफ बालू माफिया पुलिस- प्रशासन के नाक के नीचे से अवैध बालू का खेल खुलेआम करते देखे जा सकते हैं. बालू माफियाओं की हिमाकत ऐसी कि वे दिन के उजाले में बेरोकटोक बालू परिचालन करते नजर आने लगे हैं. सवाल यह उठता है कि आखिर कसके सह पर ! यूं कह सकते…

Read More