Author: Tech Ashish

Exploring world

कुकड़ू (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखण्ड क्षेत्र के जानुम पंचायत की मुखिया कलावती सिंह सरदार ने चांडिल- मुरी रेलखंड के हेसालौंग रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता को लेटेमदा रेलवे स्टेशन में निरीक्षण के दौरान एक मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने हेसालौंग रेलवे स्टेशन में शेड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण करना, हेसालौंग स्टेशन में ट्रेनों की आवागमन की सूचना हेतु अज्ञात कारण से बंद पड़े स्टेशन के माइक को पुनः चालू करके माईकिंग करना, हेसालौंग को…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) गांव की सरकार का चुनाव हुए कई महीने बीत गए. बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बाधित है, क्योंकि ग्राम सभा की बैठकों में पदाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के कर्मचारियों के ना आने से विकास का कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है. इसी क्रम में गया जिले के बोधगया प्रखंड के कंहौल पंचायत में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया, लेकिन बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभाग के कई अधिकारी नहीं आए. जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है. video इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि शंकर प्रसाद यादव ने…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) शनिवार को सरायकेला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने आदेश जारी कर निर्देश दिया है, कि कांड्रा टोल प्लाजा से सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. बता दें कि शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है. जिसको लेकर जिला परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है. मुख्यमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ राज्य के तीन- तीन मंत्री भी शिरकत करेंगे.…

Read More

गम्हरिया: आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ के महामंत्री दिलमोहन महतो के नेतृत्व में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक के नाम कंपनी के एचआर हेड राजेश राजन को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें बिना मजदूरों के समर्थन के टाटा कामगार यूनियन का फर्जी तरीके से चुनाव कराकर बीके डिंडा को अध्यक्ष बना दिया गया है. संघ ने उक्त चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे. उन्होंने कहा कि टाटा कामगार यूनियन द्वारा ट्रेड यूनियन नियम का उल्लंघन कर…

Read More

गम्हरिया: झारखंड विधानसभा में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियुक्ति समेत सेवाओं में आरक्षण वृद्धि विधेयक पारित होने की खुशी में झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया सरना उमुल में जश्न मनाया. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत किया. उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया. वहीं कार्यकर्ताओं ने मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन भी मनाया. मौके पर केक काट वितरण किया गया. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता से जो वादे किए थे वो निभाई. यह विधेयक आदिवासी- मूलवासियों के मान सम्मान और…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के शांतिनगर की रहनेवाली पूर्णिमा करुआ को उसके देवर सूरज करुआ ने बेरहमी से पिटाई कर डाली. बुरी तरह से पिटी पूर्णिमा आदित्यपुर थाने पहुंची और अपने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया. पूर्णिमा ने बताया कि उसका देवर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह का चालक है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. पूर्णिमा ने बताया कि उसके पति का उसकी सास के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसके पति और सास के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. घर…

Read More

गम्हरिया: शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला के छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मौजूद बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, मुखिया निरोला सरदार, बीडीओ मारुति मिंज, सीओ मनोज कुमार, उप मुखिया रेनु देवी, झामुमो नेता अमृत महतो, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, जगदीश महतो, मंगल मांझी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई ने कहा कि हेमंत सरकार जनता की सुविधा के लिए “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” योजना चला रही है. अब…

Read More

कुकड़ू: सरायकेला- खरसवां जिले के चांडिल अनुमंडल में गजराजों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनुमंडल का शायद ही कोई ऐसा प्रखंड होगा जहां हाथियों ने ग्रामीणों को अपना निशाना नहीं बनाया हो. शुक्रवार की शाम कुकडू प्रखंड के डाटम गांव के टोला बनघर में जंगली हाथियों ने एक बच्चे को पटककर मार डाला. जिससे गांव में मातम छा गया है. बताया जाता है कि कुकडू के डाटम गांव के विभीषण महतो अपने दो बेटों के साथ कुकडू हाट से घर लौट रहा था. तीनों बाप- बेटा कुकडू हाट मुर्गा बेचने गया हुआ था. शाम करीब 4:30…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, के मनोविचार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरायकेला प्रखंड कमेटी द्वारा जन आक्रोश रैली निकाला गया. काशी साहू कॉलेज मोड़ से निकाले गए जन आक्रोश रैली तकरीबन डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सरायकेला प्रखंड कार्यालय पहुंचा.  जहां पर भाजपाइयों द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं भाजपा के रमेश हांसदा, मंगल सिंह सोय, उदय सिंह देव, राजा सिंह देव सहित चारों मंडल अध्यक्ष सरायकेला…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान एनआईओएस और झारखंड सरकार के सहयोग से चलाई जा रही तेजस्विनी परियोजना के तहत सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षक प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक समापन किया गया.  इस मौके पर नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान, वरिष्ठ शिक्षक वासुदेव राम, एनआईओएस से डॉ मोनिका काद्यान, श्रीमती मीना शर्मा और अनुज कुमार पाठक के साथ विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आशुतोष शुक्ला, सोनाली रॉय, मुरारी प्रसाद सिंह, सपना मिश्रा, राकेश कुमार एवं प्रमोद कुमार राउत सहित प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं…

Read More