Author: Tech Ashish

Exploring world

चक्रधरपुर: मुख्यमंत्री शनिवार को कोल्हान दौरे पर थे. जहां सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना की. दूसरी ओर कोल्हान जिला मुख्यालय के चक्रधरपुर अनुमंडल में अपराधियों ने खूनी खेल खेलते हुए गिरिराज सेना के संरक्षक सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कमल देव गिरी की बम मारकर हत्या कर दी. मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर समूचा कोल्हान अलर्ट मोड पर था. मुख्यमंत्री के जाते ही अपराधियों ने शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे कमलदेव…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार को नगर निगम के वार्ड 11 आनंद विहार सोसाइटी में वार्ड पार्षद मंजू देवी द्वारा पेवर्स ब्लॉक सड़क एवं ड्रेन नाली का शिलान्यास किया गया. जिसमें मुख्य रूप से गोपी सिंह, प्रिंस सिंह, चंचल भईया, मंशा नायक, सुकु मंडल, अर्जुन प्रसाद एवं सोसाइटी के गणमान्य लोग उपस्थित हुए. बता दें कि नगर निगम चुनाव की कभी भी रणभेरी बज सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए पार्षद छूटे हुए योजनाओं को अपने वार्ड में लाने की कवायद में जुटे हैं, ताकि चुनाव के दौरान जनता को बता सकें कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया.

Read More

सरायकेला: जिला न्यायालय एवं चांडिल अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, सरायकेला एवं अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चांडिल में किया गया. सरायकेला में गठित पांच पीठ एवं चांडिल में गठित दो पीठ में 483 विभिन्न न्यायालय में लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. प्री लिटिगेशन के लगभग 5300 (पांच हजार तीन सौ) मामले निष्पादित किए गए. इसमें लगभग 04 करोड़ 01 लाख सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई.  निष्पादन होने योग्य मामलों में बैंक के मामले, एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार निवासी व्यवसाई मो. मुर्शीद से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड को भी बरामद किया गया है. इस संबंध में गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि विगत 6 नवंबर को मोबाइल कॉल के माध्यम से फतेहपुर बाजार निवासी मोहम्मद मुर्शीद से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. फिरौती ना देने पर उनके पुत्र को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद इससे संबंधित मामला फतेहपुर थाना में दर्ज…

Read More

खरसावां: शनिवार को पथ निरीक्षण भवन में आजसू पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय एक बैठक विधानसभा प्रभारी संजय जारिका की अध्यक्षता में की गई. जिसमें 17 नवंबर को सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय में सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.  साथ ही बैठक में मुख्य रूप से नगर निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण के बिना चुनाव करने के झारखण्ड सरकार के निर्णय का भरपूर विरोध किया गया. मौके पर श्री जारिका ने कहा कि झारखंड सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जोरदार आन्दोलन होगा. झारखंडी जनमानस से जुड़े विषयों का ईमानदारी पूर्वक हल करने के…

Read More

आदित्यपुर: के राजकीय पॉलीटेक्निक स्थित सीआरपीएफ 157 बटालियन के हेडक्वार्टर से एक महीने पूर्व सस्पेंड किए गए जवान रोहित कुमार आर्म्स गार्ड रूम में रखे 2 इंसास रायफल लेकर फरार हो गया था, जिले पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना के सितुहारी गांव से बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने एक कार भी जप्त किया है.  हालांकि जवान रोहित कुमार उर्फ सहदेव पुलिस की पकड़ में नहीं आया. पुलिस ने रोहित के मकान के पीछे से जमीन में गाड़ कर रखा इंसास बरामद किया है. बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस जप्त…

Read More

जमशेदपुर (Rajesh Thakur) परसुडीह थाना स्थित घाघीडीह के श्मशान मैदान में बबलू पत्रो नामक युवक की पत्थर से कूचकर कर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक घाघीडीह नया बस्ती का रहनेवाला है. मृतक अपने ही गांव के प्रफुल्ल पात्रो का शव दफनाने श्मशान मैदान आया था. शव दफनाकर अपने दोस्त मंगल मुंडा के साथ वापस अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में दो बाइक सवार युवक शौच करने के लिए यहां उतरा. शौच करने से मना करने पर बबलू पात्रो पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने बबलू की पत्थर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने जिले में चल रहे “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शिरकत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता और विधायक सविता महतो मौजूद रहीं. लाभुकों और स्थानीय लोगों से खचाखच भरे सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 92.600 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 974.214 करोड़ की लागत से पूर्ण 68 योजनाओं का उद्घाटन किया.…

Read More

खरसावां: झारखंड के वीर शहीदों के सपनों को साकार करने के उदेश्य को लेकर वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के द्वारा दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान आगामी दिनांक 15 और 16 नवंबर 2022 को कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र का होगा. इस अभियान के तहत वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के नेता- कार्यकर्ता खरसावां गोलीकांड के आश्रितों से मुलाकात करेगे.  साथ ही सरकार से खरसावां गोलीकांड की जांच सीबीआई से कराने, शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने एवं पेशन देने की मांग की जाएगी. उक्त जानकारी देते हुए वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केंद्रीय महासचिव ज्योतिष महाली ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के एफसीआई गोदाम के समीप स्थित दुलारी गार्डन के प्रांगण में दो दिवसीय दुसाध महापंचायत का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर देश के 6 राज्यों के अलावा नेपाल देश से भी आए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.  आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर एवं फूल- माला पहनाकर किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले किया गया. video इस मौके पर बिहार सरकार के किसी मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि समाज को जगाने के…

Read More