Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: आगामी निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरायकेला- खरसावां जिला के नगर पालिका आम निर्वाचन 2022- 23 के लिए महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त सरायकेला- खरसावां द्वारा जिले के तीनों निकायों के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. जानें किसे कहां की मिली है जिम्मेदारी आदित्यपुर नगर निगम महापौर के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराई गुरु को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वही सीओ ईचागढ़ भोला शंकर महतो, सीओ नीमडीह संजय कुमार…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला जिले के 206 महिला गृह रक्षकों द्वारा समान कार्य समान वेतन का लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. उनकी मांगों में राज्य के सभी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी नियमित करने, सभी पोस्ट खोलने एवं गृह रक्षक को 365 दिन ड्यूटी देने समेत अन्य मांग शामिल है. बताया गया कि सरायकेला जिला में गृह रक्षको की संख्या करीब 1100 है मगर पोस्ट कम होने के करण केवल 525 जवानो को ड्यूटी मिल पाती है और बाकी गृह रक्षक बेरोजगर बैठे रहते हैं. महिला गृह रक्षक…

Read More

सरायकेला: चांडिल क्षेत्र में हाथियों का प्रकोप बदस्तूर जारी है. ग्रामांचलों में रात के अंधेरे में जहां हाथी जान व माल की क्षति कर रहे हैं वहीं, अब दिन के उजाले में भी आबादी वाले क्षेत्रों में घुमने लगे हैं. बुधवार की सुबह भी दो दांत वाला एक हाथी चांडिल डैम में विचरण करता हुआ देखा गया.  झुंड से बिछड़ा हाथी बोराबिंदा गांव की ओर से निकलने वाली सड़क से चांडिल- मुखिया होटल सड़क पर निकला. इसके बाद अपने धुन में चांडिल डैम की ओर बढ़ने लगा. डैम पहुंचने से पहले डैम के नीचे सुवर्णरेखा नदी में काफी देर तक…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) महान वीरांगना उदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस के मौके पर शहर के गया क्लब के प्रांगण में 17 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कई राजनीतिक दिग्गजों के अलावा पासी समाज के हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे. इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी. इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य आदित्य चौधरी उर्फ मुकेश चौधरी ने बताया कि उदा देवी लखनऊ की महारानी थी. साथ ही वे एक महान वीरांगना भी थी. उन्होंने अपने जीवनकाल में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने अंग्रेजों के…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार से अलग होकर झारखंड सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया है. वहां के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहनीय पहल की है.  उन्होंने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 77 पर्सेंट किया है. जिससे आदिवासी, अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला है. वैसी ही हिम्मत बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करनी चाहिए.  video नीतीश कुमार दलितों, पिछड़ों, गरीबों के नेता माने जाते हैं. स्वयं लालू…

Read More

आदित्यपुर: थाना का भवन बनकर तैयार है. किरीब 2.45 करोड़ की लागत से निर्मित थाना भवन को इंतजार उद्घाटन का है. इस संबध में एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जल्द ही थाना के नए भवन को हैंडओवर लिया जाएगा.  19 फरवरी 2022 को रखी गयी थी आधारशिला आदित्यपुर थाना के नए भवन की आधारशिला 19 फरवरी 2022 को राखी गयी थी. आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी में एसपी आनंद प्रकाश ने नए थाना भवन के लिए आधारशिला रखी थी. 9 महीने में थाना का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है. थाना…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने मंगलवार को दुर्गाबाड़ी मैदान में करीब डेढ़ महीने से खड़ी लावारिस कार मारुति जेन कार संख्या BR16K- 6528 को जप्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस कार के मालिक के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है. बता दें कि किरीब डेढ़ महीने से क्षेत्र के लोगों के बीच लावारिस कार चर्चा का विषय बनता जा रहा था. लोगों के बीच कई तरह के अफवाह उड़ने लगी थी. यहां रहने वाले आसपास के लोगों ने पूरे बस्ती क्षेत्र में कार के सम्बंध में जानकारी ली लेकिन, गाड़ी के मालिक का पता नहीं चल पाया. आशंका जताई जा…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बिहार के गया जिले नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय मदसारी के प्रांगण में सीआरपीएफ 159वीं बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक के निर्देश पर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल कैंप लगाया गया. जिसमें गरीब, असहाय, बुजुर्ग, दिव्यांग व जरूरतमंद ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही दवा का भी वितरण किया गया. ग्रामीणों की जांच व उनका इलाज बटालियन के चिकित्सक डॉ. रोशनी कुमारी और इमामगंज प्रखंड के सीएचसी प्रभारी डॉ. सैयद अली अनवर हुसैन एवं डॉ. अपराजिता गोल्डन के द्वारा किया गया. काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप का…

Read More

सरायकेला (Rasbihari Mandal) जिले के कपाली स्थित मदरसा फातिमा नूरी में सोमवार को बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चो के साथ केक काटकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित मदरसा के सचिव तस्लीमा मल्लिक ने सभी बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा बच्चों की उचित शिक्षा दीक्षा बेहतर परिवेश खेलकूद में निपुणता देश के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु अति आवश्यक है. उन्होंने कहा बच्चों की शिक्षा उनके खेलकूद स्वास्थ्य आचरण व्यवहार आदि को उच्चतम स्तर पर…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टिंटीडीह पंचायत के बोडामतलिया गांव में रविवार को 25 केवीए ट्रांसफार्मर का जिला परिषद अमोदिनी महतो ने फीता काटकर किया. जिससे कई दिनों बाद गांव में रोशनी दौड़ी. बता दें कि विगत कई दिनों से बोड़ा तलिया गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था. तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिषद अमोदिनी महतो को दी. अमोदिनी महतो ने विभाग से संपर्क करते हुए तीन दिनों के भीतर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराते हुए विधिवत फीता काटकर रविवार को उद्घाटन किया. जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. मौके पर…

Read More