Author: Tech Ashish

Exploring world

देवघर: सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा बैधनाथ की पूजा करने देवघर आएंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई, कि राष्ट्रपति के देवघर आगमन के पश्चात बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि व्यवस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया जाना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विधि- व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाबा मंदिर प्रांगण में निषेध किया…

Read More

दुमका: झारखण्ड विधिक सेवा प्राधिकार दुमका की ओर से रविवार को सिदो- कान्हू इंडोर स्टेडियम में जागरूकता एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखण्ड प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे अनिल कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.  इस मौके पर प्राधिकार के उपाध्यक्ष डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी अम्बर लकड़ा, डीडीसी कर्ण सत्यार्थी और दुमका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित न्यायलय एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. इस मौके पर पीडीजे अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के हित के लिये सरकार द्वारा चलाई…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला जिले के कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कामारगोडा के काडीपाथर में कार्रवाई करते हुए एक नव निर्मित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है. भट्ठी किसका था पुलिस यह पता लगाने में जुटी है. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिनों से अवैध शराब भट्ठी निर्माण की सूचना मिल रही थी. जिसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंच सत्यापन करने पर सही पाया गया, जिसके बाद उक्त भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया है. मौके से शराब…

Read More

आदित्यपुर: उद्यमी संगठम आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) आगामी 15 नवंबर मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एसिया परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन करेगी. इसमें पूर्णिमा नेत्रालय का सहयोग लिया जाएगा. शिविर में ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच की सुविधा भी रहेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान ने बताया, कि शिविर में जांच के उपरांत जरूरतमंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर को लेकर व्यापक प्रचार- प्रसार किए जाने की अपील की, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों का…

Read More

खरसावां: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं. रविवार को खरसावां राजमहल परिसर में जिला उत्कल सम्मेलनी सरायकेला- खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी का विरोध किया गया. साथ ही मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.  मौके पर उत्कल सम्मेलनी के जिला प्ररिदर्शक सुशील षाड़गी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई देश के पहले नागरिक पर टिप्पणी करता है और वह भी उसके…

Read More

कांड्रा: जन सेवा समिति कांड्रा का 2017 में गठन हुआ था. जिसका रविवार को एसकेजी कॉलोनी क्लब में पुर्नगठन किया गया. जिसमें पूर्व कमिटी सदस्यों के साथ काफ़ी संख्या में कांड्रा पंचायत वासी उपस्थित हुए और सभी ने अपना समर्थन देते हुए अध्यक्ष सुधीर चंद्र महतो, उपाध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, राम महतो, मुन्ना मंडल, सचिव जोगेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण मालवीय, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य कविता महतो (धातकीडीह) वैशाखी महतो (कांड्रा), सोमवारी मार्डी (आजाद बस्ती), सुसेन कालिंदी (डोकाकुली), राधिका महतो (वानाडूंगरी), मन्नू साव (सिनेमा हॉल) एवं प्रेस प्रवक्ता के रूप में विपिन वार्ष्णेय, के दुर्गा राव, प्रदीप कुमार के प्रस्ताव को…

Read More

चौका: रविवार की सुबह टाटा- रांची NH- 33 पर चौका थाना क्षेत्र में आलू खरीदने जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को मिर्ची लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह निवासी शरद चंद्र महतो के रूप में की गई है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल से सड़क पार कर रहा था. इस दौरान रांची की ओर से आ रहे एक ट्रक संख्या UP 65 GT- 3511 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी धर्मराज…

Read More

सरायकेला थाना अंतर्गत सदर अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार कृष्णा पूर्ति अपने बेटे राजकुमार पूर्ति और भगीना सूरज बानारा के साथ सदर अस्पताल आए थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और मौके से फरार हो गई. घटना में तीनों बुरी तरह घायल हुए है. स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत बनता नगर पानी टंकी “ए” जोन के समीप रहने वाला 19 वर्षीय विशाल हाईबुरु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मामले की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  बताया जा रहा है, कि युवक की मां ने शनिवार की सुबह 10:00 अपने बेटे को फंदे पर झूलता पाया. आनन- फानन में इसकी सूचना पड़ोसियों को दी. इसके बाद पड़ोसी युवक को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के रोंघा गांव के आहर के निकट पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव लटका हुआ मिला है. शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवती के दुपट्टे से ही शव को लटकाया गया हुआ है. हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के घंटों बीत जाने के बाद भी नहीं आने से लोगो में आक्रोश है. शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर शव को देख रहे हैं. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना कोठी पुलिस को…

Read More