Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: शुक्रवार को जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे कुचाई प्रखंड के झांबरो में बन रहे सीआरपीएफ पिकेट का जिला पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने दौरा किया.  इस दौरान सीआरपीएफ के एडीजी ऋतुल कुमार, आईजी अमित कुमार के साथ जिला सरायकेला पुलिस अधीक्षक जिला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे. इस दौरान सभी अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माणाधीन पिकेट का जायजा लिया. बता दें कि यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित इलाका रहा है. हाल के दिनों में पुलिस एवं सुरक्षाबलों ने यहां एनकाउंटर में एक महिला और एक पुरुष नक्सली को मार…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के सरकारी कार्यालयों, विभिन्न स्कूलों और थाना में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. वीर अर्जुन सिंह कॉलेज, मध्य विद्यालय महुलडीहा, एसएस हाई स्कूल सोनुआ, सोनुआ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय और सोनुआ थाना परिसर में विद्यार्थियों, कर्मियों और पुलिस जवानों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से सम्बन्धित शपथ दिलाया गया. ये लिया शपथ मैं शपथ लेता हूं / लेती हूं, कि  सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/ रखूंगी. यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा / करवाऊंगी. दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौर और सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक से मुलाकात किया और ट्रेन संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर उन्होंने सोनुआ और गोईलकेरा में उत्कल एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव देने का मांग किया.  इसके साथ ही उन्होंने राउरकेला चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को टाटा तक एक्सटेंशन करने और वापसी में पुराने टाटा एलेप्पी के समय पर टाटा से राउरकेला के लिए चलाने की मांग की. उन्होंने राउरकेला- बादामपहाड़ ट्रेन का परिचलान जल्द शुरू करने का मांग किया है.  इसके अलावा टाटा…

Read More

सोनुआ ( जयंत प्रमाणिक) चक्रधरपुर- सोनुआ मुख्य सड़क के सोनुआ हाई स्कूल के पास बीती रात एक महिंद्रा- एक्सयूवी कार हादसे का शिकार हो गई. चक्रधरपुर से सोनुआ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में जा गिरी.   बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे ड्राईवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कार के पलटते ही एयरबैग खुल गए, जिससे उस पर सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं लगी.  कार पर महिलाएं, बच्चे और उसके परिवार के कई लोग बैठे थे. वे…

Read More

सरायकेला: प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुलभ तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से तथा दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों की परेशानियों को समझने के लिए हुदू पंचायत के दुर्गम क्षेत्रों का दौरा किया गया.  इस दौरान हुदू पंचायत के सबसे दुर्गम क्षेत्र शारदाबेड़ा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा आहूत कर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वहां अब तक हुए विकास कार्यों का जायजा लिया तथा लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराने एवं अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को दिया.  शारदाबेड़ा…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ- कुईड़ा मुख्य सड़क के महुलडीहा चौक से बिनका चौक के तक पीसीसी ढलाई का कार्य ग्रामीणों के जन आंदोलन के बाद शुरू हुआ. इस कार्य से पूर्व बिनका और आसपास के गांव के देवरी द्वारा पूजा- अर्चना किया गया.  पूजा- अर्चना के बाद पीसीसी ढलाई का कार्य शुरू हुआ. सोनुआ- कुईड़ा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य सोनुआ और गोईलकेरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के जन आंदोलन के बाद शुरू हुआ है. इस सड़क का निर्माण कार्य अब प्रगति पर है. पूजा- अर्चना के मौके पर क्षेत्र के युवा आंदोलनकारी अमित महतो, कुईड़ा के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड के कुड़मी समाज द्वारा कुड़मी को एसटी में शामिल करने और कुड़मालि भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन को पश्चिम बंगाल के कुड़मी नेता अजीत महतो ने एकबार फिर से झटका दिया है.  जहां अजीत महतो ने सरायकेला के बड़ा कांकड़ा मैदान में आयोजित कुड़मी समुदाय के महाजुटान में बने मंच साझा करने से पूर्व झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक और घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के सामने कार्यक्रम में वृहद झारखंड की मांग ना उठाने की शर्त रख डाली. जिससे सूर्य सिंह बेसरा तिलमिला उठे.…

Read More

सरायकेला: एसपी आनंद प्रकाश ने राजनगर थाने में पदस्थापित एसआई अनूप रंजन बाखला को कर्तव्यहीनता मामले में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है. अनूप रंजन पर पोस्को एक्ट के दोषी का समय पर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत नहीं करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि समय से रिपोर्ट जमा नहीं होने के कारण से आरोपी को जमानत मिल गया जिससे एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है. एसपी ने बताया, कि ऐसे मामलों में जो अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पोस्को एक्ट जैसे संगीन मामलों के आरोपी को जमानत मिलना गंभीर विषय है.…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में बिहार के गया जिले में एक नई पहल की शुरुआत हुई गई है. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है.  गया शहर के चंदौती प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिक मेला का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के द्वारा किया गया. इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराते हुए कई कृषि यंत्र को उपलब्ध कराया गया. इस दौरान विभिन्न शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) बीती रात सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत मलिक मैरिज हॉल के समीप हुए सड़क हादसे में मृत युवती शाहीन परवीन के परिजनों ने देर रात सरकारी प्रवधान के तहत मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी, दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और नो एंट्री के वक्त भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए हैं. वैसे शाम से ही मुआवजे की मांग को लेकर कपाली में देर रात तक खूब हाय तौबा मचा. आक्रोशित भीड़ ने गिट्टी लदे हाइवा संख्या…

Read More