Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Pramod Singh) जिले के बीहड़ दुर्गम इलाके के लोगों के लिए खुशखबरी है. जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के साथ नक्सल प्रभावित इलाके के 24 जगहों पर बीएसएनएल को मोबाईल टॉवर लगाने की एनओसी दे दी गई है. जाने किन किन प्रखंडों में लगेगा मोबाइल टॉवर जिले के कुचाई प्रखंड के पुनीसीर, गोमियाडीह, कोर्रा, कुदाडीह, बुरुहातु, कोरवाडीह, हतनाबेड़ा, अतरा, डॉगिल, लुदुबेड़ा, कोमाय और बाउगुटू में जमीन आवंटित किया गया है. इसी क्रम में सरायकेला के काशीदा, खरसावां के हरिभंजा और, रयजामा में चांडिल के मुटुदा, बारसीरा, डीमुडीह और तनिसोया में ईचागढ़ के चमदा (उदल), नीमडीह के बाड़ेदा, गम्हरिया के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक पिछले दो वर्षों से नहीं हुई है, जिससे जिले के पर्यटन स्थलों का विकास प्रभावित हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए करीब डेढ़ करोड़ का फंड विभाग के पास पड़ा हुआ है. वैसे जिले में करीब 10- 12 पर्यटन स्थल हैं. जिला खेल अधिकारी इसके नोडल अधिकारी हैं. मिली जानकारी के अनुसार पिछले योजना का करीब 42 लाख रुपए बचा हुआ है. कुछ संवेदकों का बकाया भी रुका हुआ है. कुल मिलाकर यदि बैठक समय पर हो तो जिले के…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव रवि कुमार ने मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिले के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन- पाठन सहित शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया. औचक निरीक्षण के क्रम में शिक्षा सचिव सुबह नौ बजे सरायकेला प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मांगुडीह पहुंचे. वहां शिक्षकों से गुणात्मक शिक्षा के संसाधनों के संबंध में जानकारी ली और स्कूली छात्रों से भी बातचीत की. इसके बाद प्रखंड प्राथमिक विद्यालय संजय पहुंचे. वहां उन्होंने काफी देर स्कूली बच्चों से बातचीत की और विद्यालय के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन किया.  प्राथमिक विद्यालय संजय के कक्षा एक के छात्र जगन्नाथ…

Read More

नीमडीह: सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम गुरुपदो महतो है और वह चांडिल के रसुनिया का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुपदो अपनी मोटरसाइकिल में करीब 12 लीटर शराब लेकर जा रहा था, इसी दौरान पातकमकोचा के समीप से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस शराब कारोबारी से पूछताछ कर रही है.

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) सोमवार को लोजपा ने अपना 23 वां स्थापना दिवस मनाया. जहां पार्टी का अंदरूनी कलह साफ नजर आया. पार्टी द्वारा शहर में दो अलग- अलग स्थानों पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. पार्टी के एक गुट ने डीएम आवास के पास लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया, वही दूसरे गुट ने नगर थाना के सामने दलित सेना के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. पहले गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के जिलाध्यक्ष के अलावा जिला संगठन प्रभारी कमलेश शर्मा, पार्टी संसदीय बोर्ड के…

Read More

जमशेदपुर (Afroz Mallik) मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में आगामी 11 दिसंबर को जमशेदपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दूसरी बार राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. इस संदर्भ में सोमवार को जमशेदपुर के टेल्को स्थित रीक्रिएशन क्लब में एसोसिएशन की बैठक का आयोजन हुआ. इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए इस महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता हेतु रूपरेखा को अंतिम रूप दिया. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय पूर्व एथलीट गुरदेव सिंह ने किया. बैठक में क्या निष्कर्ष निकाला सुनें एसोसिएशन के महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा नियमित अंतराल में बैठक होती है, लगता है बैठक में केवल कोरम पूरा किया जाता है.  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय धरातल पर नही दिखते. सड़क सुरक्षा के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा छोटे- छोटे वाहनों को हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेशान किया जाता है, जबकि अनफिट बड़े वाहन नियमों को ताक पर रखकर सेटिंग- गेटिंग से बेरोकटोक चल रहे हैं.…

Read More

सरायकेला: हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 (तिथि मार्गशीर्ष, शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं. यह शपथ शनिवार…

Read More

चौका: सरायकेला- खरसवां जिला के चौका थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 14160 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस संबंध में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने बताया कि जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को ही गुप्त सूचना थी कि ट्रक संख्या NL 01 L- 8042 से अवैध सामग्री ले जाया जा रहा है. पुलिस को सूचना थी कि जमशेदपुर से रांची उक्त वाहन जा रही हैं. पुलिस ने गुप्त…

Read More

चाईबासा: सदर अस्पताल चाईबासा प. सिंहभूम जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. जहां जिले भर के मरीज चिकित्सा लाभ लेने आते है और यह अस्पताल उनकी निःशुल्क चिकित्सा का सबसे बड़ा सहारा है. सदर अस्पताल चाईबासा में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड तो है, मगर चिकित्सारतमरीजों के अटेंडरों के लिए अस्पताल में कुर्सी वगैरह नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर वृद्ध लोग अपने साथ परिजन या अटेंडेन्ट रखते है पर उनके बैठने के लिए कोई कुर्सी वगैरह नहीं होने के कारण वे चिकित्सारत मरीज के साथ ही या जमीन पर बैठकर दिन- रात बिताते…

Read More