आदित्यपुर: थाना अंतर्गत आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग पर टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पास सड़क पार कर रही तीन महिलाओं और एक बच्ची को एक मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में सापड़ा निवासी जोसना दास, सुलोचना दास, रानी दास तथा बच्ची रीतिका घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई.

विज्ञापन
मौके पर मौजूद समाजसेवी वनमाली दास ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपनी निजी कार से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और घायलों के समुचित इलाज की मांग की. बाद में वाहन मालिक द्वारा इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति शांत हुई.

विज्ञापन
