कांड्रा: स्थित हरीश चन्द्र विद्या मंदिर एवं हरीश तारा इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई. विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया.
विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही, ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है.
रक्षाबंधन समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को भाई-बहन के रिश्ते के महत्व, प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

