आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओमनगर के पास शनिवार को छिनतई की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. युवक राह चलती एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहा था, तभी महिला ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया.

महिला की बहादुरी देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने पहले उसे बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया.
बताया जाता है कि आरोपी कई दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय था और महिलाओं व युवतियों के साथ छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. शनिवार को भी वह एक महिला का पर्स छीनने में असफल रहा और मौके पर धर दबोचा गया.
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. युवक के साथ पुलिस ने उसकी बाइक को भी जप्त कर लिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
