jamshedpur-sampurna-manawta-kalyan-sangh-electionसम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष और महासचिव का हुआ चुनाव. डॉ संजय गिरी बने अध्यक्ष, अभिषेक गौतम महासचिव
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर:- शहर की सामाजिक संस्था सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के कोर कमिटी द्वारा अध्यक्ष एवं महासचिव पद का चुनाव किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से डॉ संजय गिरी को अध्यक्ष एवं अभिषेक गौतम को महासचिव चुना गया है. कमिटी में एक नए सदस्य निवास झा को भी जोड़ा गया है जिन्हें वाईस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नए सदस्य के रूप में उमेश कुमार को भी जोड़ा गया है. बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि बाकी के पद पूर्व की भांति ही बने रहेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से संस्था के कोर कमिटी के समीर कर, अशोक कुमार साहू, डॉ विनोद चन्द्र नायक, उमेश कुमार, अफसर जावेद , डॉ संजय गिरी, निवास झा और अभिषेक गौतम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.