विज्ञापन
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में पिछले दो दिनों से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। दैनिक मेहनत मजदूरी कर कमाने खाने वाले लोगों का भी रोजगार प्रभावित हो रहा है. गुरुवार को सोनुआ में लगने वाला साप्ताहिक हाट-बाजार भी प्रभावित हुआ. बारिश और कीचड़ के कारण दुकानदारों और खरीददारों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.



चाईबासा, चक्रधरपुर समेत कई जगहों में सड़कों और बाजार क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. लोग अपनी दैनिक जरूरतों और आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए छाता लेकर या रेनकोट पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
