गम्हरिया: छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत निर्मल पथ, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लालजी यादव का 18 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव पिछले दस दिनों से लापता है. इस संबंध में उसके पिता ने गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है.


परिजनों के अनुसार पिंटू यादव मानसिक रूप से कमजोर है. बीते 13 सितंबर को वह गणेश पूजा देखने के लिए छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान गया था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
लापता होने के समय पिंटू ने लाल रंग का टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था. उसके पिता लालजी यादव ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पिंटू यादव कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 6207674033 पर सूचना दें.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

