आदित्यपुर: मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर-2 की ओर से 19 सितंबर को शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 7-8 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होगा.


विज्ञापन
मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक झा प्रेमी गुरु वंदना के साथ करेंगे. इसके बाद बीरेन्द्र उपाध्याय, मनीषा भाष्कर, प्रीसा झा सहित अन्य कलाकार शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे.
उन्होंने बताया कि मिथिला समाज, आदित्यपुर से जुड़े सैकड़ों बम हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सरदार बम अजय ठाकुर के सान्निध्य में बोल बम यात्रा के लिए प्रस्थान करते हैं. इसी धार्मिक परंपरा और भक्ति भावना के बीच शिव भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
