आदित्यपुर: वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन के अग्रज एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी शंकर प्रसाद बर्मन (83) का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से आदित्यपुर बस्ती सहित शुभचिंतकों, परिचितों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है.


शंकर प्रसाद बर्मन आदित्यपुर बस्ती स्थित शंकर निवास, जी रोड में रहते थे. उन्होंने टाटा स्टील में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी. सरल एवं मिलनसार स्वभाव के शंकर प्रसाद बर्मन सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहते थे. वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 17 सितंबर को दिन के 11 बजे शंकर निवास, जी रोड, आदित्यपुर बस्ती से निकलेगी. अंतिम यात्रा पार्वती घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
उनके निधन पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

