गम्हरिया: जगन्नाथपुर पंचायत के भालोटिया रोड स्थित बलरामपुर शीतला मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी एवं ऑर्गेनाइजर स्टार बॉयज क्लब की ओर से आयोजित गणेश पूजा में शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.


प्रो. सोरेन ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा लगाते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी को सद्बुद्धि प्रदान करें और क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द कायम रहे.

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का भी माध्यम हैं. उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं.

पूजा कमिटी की ओर से प्रो. कालीपद सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा गमछा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. अन्य अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का भी स्वागत किया गया. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, बीटी दास, गोबिंद प्रधान, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), कमिटी के वरिष्ठ संरक्षक लाल बाबू, दिलीप गोराई, महेश आचार्य, सुजीत नायक और परक्षित दास सहित कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. गणेश पूजा को लेकर पूरे शीतला मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

