चांडिल: अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण त्रिभन गोराई का आवास गिर गया. मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने सपादा पहुंचीं और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई.


विधायक ने परिवार के लिए सूखा राशन, कपड़े और कंबल उपलब्ध कराने के साथ अस्थायी रूप से रहने के लिए टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था कराई. उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कुकड़ू अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली. स्थानीय कार्यकर्ताओं, वार्ड सदस्य और मुखिया से भी लगातार जानकारी ली गई.
सविता महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला को सरकारी प्रावधानों के तहत आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने को कहा. विधायक ने परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, राहुल वर्मा, अजय सिंह मानकी, संजीव सिंह सरदार, अमर महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.

