चाईबासा: सोनुआ में गुरुवार को विधायक आवास परिसर में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार महतो ने की.



बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 1 से 16 तारीख के बीच सभी पंचायतों में पार्टी की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही 11 अगस्त को प्रस्तावित संत रविदास कलश वितरण कार्यक्रम और 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया.
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री त्रिभुवन महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश प्रधान, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, महामंत्री गणेश बंदिया, महामंत्री राय पूर्ति, अजय प्रकाश गुप्ता, निहार महाली, गागन नायक, मानस महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





