जामताड़ा: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में करीब 70 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना मिहिजाम के कृष्णनगर क्षेत्र स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास अप लाइन पर हुई.



विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक ने सफेद शर्ट और लुंगी पहन रखी थी. फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी आसपास के थानों में सूचना भेजकर परिजनों का पता लगाने और मामले की जांच में जुटी है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





विज्ञापन
