
कांड्रा: झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता कालीपद (केपी) सोरेन का बुधवार को कांड्रा में बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया.


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केपी सोरेन ने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को विकास की नई दिशा देने का काम किया जा रहा है. राज्य सरकार जनहित और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि झामुमो आने वाले दिनों में राज्य के हर वर्ग के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगी. समाज के सभी वर्गों का पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है, जो झारखंड की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है.
केपी सोरेन ने कहा कि कांड्रा के लोगों ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि उन्हें अवसर मिला तो कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.
इस अवसर पर बीटी दास भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में डॉ. जोगेंद्र महतो, बसंत राम, होनी सिंह मुंडा, फागुलाल तिवारी, राम प्रसाद पाल, प्यारेलाल गुप्ता, विजय पासवान, उमेश पाल, राजेश कालिंदी, बुद्धू सरदार, करण मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय


