जमशेदपुर: सोनारी ईस्ट लेआउट में बुद्ध जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था अन्वेषा द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों और राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

संस्था की महासचिव अल्पना भट्टाचार्य ने बताया कि 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर यह सेवा अभियान शुरू किया गया है, जो आगामी जुलाई महीने तक लगातार जारी रहेगा. इस दौरान प्रतिदिन राहगीरों के बीच शीतल जल, मिठाई और चना-गुड़ का वितरण किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस तरह के सेवा कार्य करती आ रही है. गौतम बुद्ध के आदर्शों से प्रेरित होकर संस्था समाज में शांति, सेवा और सहयोग का संदेश फैलाने का काम कर रही है.
कार्यक्रम के दौरान मंदिरा मुखर्जी ने भगवान बुद्ध पर आधारित भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. आयोजन में काकुली तरफदार, नंदिनी राय, बिटपि दासगुप्त, डॉ. साहा, लीना साहा, रूपा गुहा, अत्रेयी, अनिंदिता नंदी, अपर्णा घोष, शिबानी कुंडू, मोनिका बनर्जी, मीतू कुमारी, आशीष बनर्जी, बिप्लब दासगुप्त, अमित घोष और सम्पा मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इस आयोजन ने समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए लोगों को प्रेरित किया.

