जमशेदपुर: मेहनत, लगन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने वाली बारीडीह निवासी राघवेद्र सिंह की पुत्री श्रेया सिंह ने ISC-2026 के 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे परिवार का नाम रोशन किया है. केरला समाजम मॉडल स्कूल की छात्रा श्रेया की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है.

श्रेया सिंह के पिता रघवेंद्र सिंह रेलवे में इंजीनियर हैं, जबकि परिवार में पहले से ही शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र का मजबूत माहौल रहा है. उनके बड़े भाई BIT सिंदरी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, जो श्रेया के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं. श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लक्ष्य पर फोकस रखकर यह मुकाम हासिल किया है.

श्रेया आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाकर देश और समाज के लिए कुछ करने का सपना देख रही हैं.
उनकी इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. मदन मोहन सिंह श्रेया के बड़े पिता हैं.
श्रेया की यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

