जामताड़ा/ Manish Baranwal सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पंजनिया स्वास्थ्य केंद्र के मांझी टोला गांव में फलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को फोकल एमडीए अभियान के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मी एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने बताया कि फलेरिया से बचाव के लिए 20 अप्रैल से 5 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. अभियान के पहले दिन सहिया और सेविका द्वारा बूथ के माध्यम से गांव के सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी.
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंचकर दवा का सेवन करें. इसके बाद दूसरे दिन से सहिया और सेविका घर-घर जाकर माइक्रोप्लान के अनुसार लोगों को दवा खिलाने का कार्य करेंगी.
अभियान की निगरानी के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करेंगे. साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाएगी. रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य प्रवीण कुमार, अरिजीत मंडल, संदीप सोरेन सहित सहिया चायना देवी और पीरामल फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे.

