आदित्यपुर: रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर सभागार में झारखंड चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की.

इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा की समानता पर जोर देते हुए कहा कि सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए.
वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने से समाज में समरसता स्थापित हो सकती है. उन्होंने शिक्षा को सामाजिक एकता और विकास का आधार बताते हुए इसे प्राथमिकता देने की बात कही.
कार्यक्रम में समाज विज्ञानी रबिंद्र नाथ चौबे, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, कांग्रेसी नेता अंबुज कुमार, झामुमो नेता भुगलू सोरेन, मनोज सिंह, डॉ. पीके. सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. सभी ने एक स्वर में शिक्षा के महत्व और समान व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया.
इस अवसर पर समरेन्द्र नाथ तिवारी, लक्ष्मण राय, श्रीनिवास यादव, राहुल यादव, अरविंद कुमार, पप्पू, डॉ. मदीना, शिव शंकर यादव, सिवेश्वर उपाध्याय, अनिल कुमार पांडे, योगेंद्र गोपाल झा, अधिवक्ता अनिल सिंह, संजीव दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सुबोध शरण ने किया.

