आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “Together for Health. Stand with Science.” रखा गया, जिसमें सामूहिक प्रयास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया.
कार्यक्रम में प्राचार्य, निदेशक-सह-चिकित्सा प्रशासक, डीन (एकेडमिक्स) सहित अन्य संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी वक्ताओं ने स्वास्थ्य संवर्धन और रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक भागीदारी और साक्ष्य- आधारित उपायों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए.



