जामताड़ा/ Manish Baranwal रविवार को फोटोग्राफरों के लिए विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां कैमरे की नई तकनीकों की जानकारी दी गई. जामताड़ा फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कनक कैफे रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फोटोग्राफर विकास कुमार दास, रामकृष्ण साव तथा कैनन कंपनी से आए विशेषज्ञ राजकुमार और राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई.
वर्कशॉप में कैनन कंपनी के विशेषज्ञों ने कैमरे की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी. फोटोग्राफरों को लाइट सेटिंग, लाइट पेंटिंग, वेडिंग फोटोग्राफी, मॉडल शूट और आधुनिक कैमरा तकनीकों से अवगत कराया गया.
इस दौरान स्थानीय फोटोग्राफरों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए नई तकनीकों को समझा और अपने कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास किया. कार्यक्रम में विनीत कुमार सिंह, रमेश साव, अमित साव, शंकर दास, विनय दास, अरविंद दास, निर्मल मंडल, मुकेश मंडल, पिंटू बवरी, गोपी साव, अभिषेक सेन, कौशिक कुमार, रोहित गुप्ता सहित जामताड़ा और आसपास के 50 से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित रहे.

