सरायकेला: महावीर जयंती के अवसर पर सरायकेला विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी. सोरेन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त बयान जारी कर लोगों को शुभकामनाएं दीं.

नेताओं ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का अहिंसा सिद्धांत केवल शारीरिक हिंसा से दूर रहने का संदेश नहीं देता, बल्कि यह एक गहन दार्शनिक चेतना है. यह हमें सिखाता है कि किसी के अस्तित्व, सम्मान और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालना भी हिंसा का ही रूप है.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में वैश्विक तनाव और संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनका असर आम जनजीवन पर भी पड़ता है. ऐसे में भगवान महावीर के सिद्धांत वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक हो जाते हैं. नेताओं ने समाज से अहिंसा, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा सकती है.
इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया प्रखंड में आयोजित मंगला पूजा के पंडालों के आयोजकों को भी शुभकामनाएं दीं. इस संबंध में जानकारी इंद्रकांत झा (इशु बाबू) ने दी.

