सरायकेला/ Pramod Singh राजनगर के दैनिक जागरण के पत्रकार पीताम्बर सोय की माताजी गुरुबारी कुई (56) का रविवार देर शाम राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं.

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सोमवार को उनके पैतृक निवास कालाझरना गांव में आदिवासी हो समुदाय की पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इस मौके पर समाजसेवी कालीपद (केपी) सोरेन, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, सीताराम हांसदा, आदिवासी हो समाज के जिलाध्यक्ष सावन सोय, समाजसेवी पिंटू राउत, डॉ. एसएम देमता, पत्रकार सुरेंद्र मार्डी, महानंद प्रधान, बीरेंद्र मंडल, रविकांत गोप, गुरदीप सिंह, दीपक महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पत्रकार पीताम्बर सोय एवं उनके शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.
समाजसेवी केपी सोरेन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज पत्रकार पीताम्बर सोय और उनके परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए पीताम्बर सोय को हिम्मत बनाए रखने की बात कही और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

