जमशेदपुर: 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित 106 आरएएफ कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 106 आरएएफ के साथ- साथ 157 वाहिनी सीआरपीएफ के कर्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया.

यह कार्यक्रम 106 आरएएफ के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया. इस मौके पर वाहिनी के सीएमओ (एसजी) अश्वनी कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र और कौशल साधन गिरी, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया.
रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर सदर अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. इसके साथ ही कैंप परिसर में निःशुल्क दंत जांच शिविर भी लगाया गया. इस शिविर में जवानों और उनके परिजनों की दंत चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और आवश्यक परामर्श भी दिया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से सीआरपीएफ के जवानों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया.

