बोकारो: जिले में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मंगलवार दोपहर से शहर के अलग- अलग इलाकों में छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार चास के प्रभात कॉलोनी में सरकारी ठेकेदार सोनू मिश्रा के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा सेक्टर 9, 37 स्ट्रीट स्थित मकान संख्या 978 में प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के घर पर भी छापेमारी चल रही है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएमएफटी फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ी हो सकती है. हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. करीब 15 अधिकारी 7 से 8 गाड़ियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटे हैं. मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग रांची की टीम द्वारा की जा रही है. छापेमारी की खबर से शहर में चर्चा का माहौल गर्म है.

विज्ञापन
