गम्हरिया: थाना क्षेत्र के मुड़कुम गांव में एक 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव उसके घर में फंदे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पुष्पायन नायक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था.

विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम की है. जब परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली तो तत्काल पुलिस को खबर दी गई. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच- पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

विज्ञापन
