आदित्यपुर: इंडियन आयल एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है.

इसी कड़ी में शनिवार को आदित्यपुर स्थित केसरी गैस सर्विस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली केसरी गैस परिसर से शुरू होकर शेर ए पंजाब चौक तक गई और पुनः वापस केसरी गैस पहुंची. रैली में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर संरक्षण का संदेश दिया.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे अपने दैनिक जीवन में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे. वक्ताओं ने कहा कि देश की प्रगति के लिए ये संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और सीमित भी हैं, इसलिए इनका विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है. आयोजकों ने बताया कि आदर्श नागरिक होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें. इससे आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ेगा. इस अवसर पर केसरी गैस के प्रॉपराइटर अश्विनी कुमार केसरी, इंडियन आयल के फील्ड ऑफिसर शकील अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

