चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के निमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर चौक के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया.मृ तक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव निवासी बाबलु माहतो, पिता हलधर महतो के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबलु माहतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही निमडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. वाहन चालक की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

