चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में मंगलवार को घायल हुए दो ग्रामीणों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को तिरिलपोसी गांव की एक महिला समेत करीब एक दर्जन ग्रामीण साल पत्ता और चिनार फूल लाने जंगल गए थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर तिरिलपोसी निवासी जय सिंह चेरवा (35 वर्ष), पिता स्व. सिंगी चेरवा गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए.

घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह सीआरपीएफ कैंप को सूचना दी. सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मेटल डिटेक्टर से इलाके की जांच शुरू की. कड़ी सुरक्षा के बीच जवानों ने ग्रामीणों को जंगल से बाहर निकालकर तिरिलपोसी गांव तक पहुंचाया.
दोनों घायलों को गांव लाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

