जमशेदपुर: संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस की शुरुआत साकची आम बागान से हुई और साकची बड़ा गोलचक्कर तक पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हुई. इस दौरान विभिन्न ट्रेड यूनियनों और श्रमिक संगठनों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए.

विज्ञापन
मशाल जुलूस के माध्यम से श्रमिकों ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की. वक्ताओं ने कहा कि चार नए लेबर कोड और वीजी रामजी कानून को रद्द किया जाए.
श्रमिक नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा.

विज्ञापन
